जयपुर के रामपुरा-कंवरपुरा में स्कूल को लेकर हंगामा, CJP कार्यकर्ताओं से मारपीट का आरोप

जयपुर राजस्थान की राजधानी जयपुर के बगरू इलाके में रामपुरा-कंवरपुरा गांव में सरकारी स्कूल को लेकर जबरदस्त हंगामा हो गया. कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने अपने अभियान 'स्कूल ठीक करो' के तहत पार्टी के कार्यकर्ता गांव के सरकारी स्कूल की हालत देखने भेजे थे, लेकिन ग्रामीणों ने उन्हें खदेड़ दिया. वहीं CJP के प्रवक्ता आशुतोष रांका ने आरोप लगाया कि उनकी टीम के साथियों के साथ भाजपा के कार्यकर्ताओं ने मारपीट की और गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए. सुबह-सुबह रामपुरा-कंवरपुरा गांव के राजकीय प्राथमिक स्कूल में उस समय हंगामा हुआ…

Read More

IAS Gargi Jain: माइक्रोसॉफ्ट की नौकरी छोड़ी, UPSC में हासिल की 45वीं रैंक, जानें कौन हैं ‘कलेक्टर दीदी’

 अलवर  सफलता पाने के लिए बड़े पैकेज और आरामदायक लाइफ स्टाइल को छोड़ना हर किसी के बस की बात नहीं होती। लेकिन राजस्थान के अलवर की रहने वाली गार्गी जैन ने यह साबित कर दिखाया कि जब मन में देश सेवा का जज्बा हो, तो बड़े से बड़ा कॉर्पोरेट करियर भी छोटा नजर आने लगता है। गार्गी जैन ने विश्व प्रसिद्ध टेक कंपनी माइक्रोसॉफ्ट की नौकरी छोड़कर सिविल सर्विसेज की तैयारी की और देश में 45वीं रैंक हासिल कर आईएएस अफसर बनीं। वर्तमान में गुजरात के आदिवासी बहुल जिले छोटा…

Read More

राजस्थान निकाय चुनाव: 309 शहरों में साख की जंग, जानिए BJP और कांग्रेस के लिए क्यों अहम है मुकाबला

जयपुर  राजस्थान में शहरी निकाय चुनावों की सरगर्मी बढ़ गई है. नगर निगम, नगर परिषद और नगर पालिकाओं के लिए चुनावी प्रक्रिया की घोषणा हो चुकी है. राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव कार्यक्रम घोषित किए जाने के साथ ही संबंधित नगरीय क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है।  नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत चुनाव के लिए दो चरणों में चुनाव होनें है. पहले चरण के लिए 9 सितंबर को चुनाव होगा और दूसरे चरण के लिए 11 सितंबर को मतदान होगा. निकाय चुनाव के नतीजे 14…

Read More

राजस्थान में निकाय चुनाव का बिगुल, 9 और 11 सितंबर को वोटिंग, 14 को नतीजे

जयपुर  राजस्थान के शहरी निकायों में चुनावी इंतजार खत्म हो गया है। राज्य निर्वाचन आयोग ने बुधवार को नगर निकाय चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी। राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह ने चुनाव कार्यक्रम जारी करते हुए बताया कि प्रदेश में नगर निकाय चुनाव दो चरणों में संपन्न होंगे। चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही संबंधित नगरीय निकाय क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। 9 और 11 सितंबर को मतदान राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार नगर निकाय चुनाव के लिए पहले चरण का…

Read More

राजस्थान निकाय चुनाव से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 21 RAS अधिकारियों के तबादले

जयपुर राजस्थान में शहरी निकाय चुनावों के एलान के बीच प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। कार्मिक विभाग द्वारा जारी नवीन आदेशों के तहत राजस्थान प्रशासनिक सेवा यानी RAS के 21 अधिकारियों के तत्काल प्रभाव से तबादले और नवीन पदस्थापन किए गए हैं। बता दें कि संयुक्त शासन सचिव डॉ. धीरज कुमार सिंह द्वारा जारी इस आदेश का मुख्य उद्देश्य चुनावी तैयारियों को सुचारू रूप से संचालित करना और स्थानीय निकायों के प्रशासनिक कामकाज को गति देना है। वहीं, वजीरपुर (सवाई माधोपुर) की उपखंड अधिकारी सुधा रानी…

Read More

अलवर में शुरू हुई ई-बस सेवा, 50 बसों से शहर के 9 रूटों पर सुधरेगा सार्वजनिक परिवहन

अलवर अलवर शहर में बढ़ते प्रदूषण को कम करने और लोगों को बेहतर सार्वजनिक परिवहन सुविधा देने के लिए पांच ई-बसों का संचालन शुरू किया गया। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने जयपुर स्थित ओटीएस से वर्चुअल माध्यम से ई-बसों का शुभारंभ किया। इसके बाद अलवर के प्रताप ऑडिटोरियम के बाहर भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक गुप्ता, क्रय-विक्रय सहकारी समिति अध्यक्ष संजय नरूका और निवर्तमान महापौर घनश्याम गुर्जर ने बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ई-बसों के संचालन से शहरवासियों को आवागमन में सुविधा मिलने के साथ प्रदूषण में कमी आने की…

Read More

जयपुर को 871 करोड़ की सौगात, आचार संहिता से पहले CM भजनलाल ने किए विकास कार्यों के शिलान्यास-लोकार्पण

जयपुर राजस्थान में निकाय चुनाव की आहट के बीच राजधानी जयपुर को विकास की बड़ी सौगात मिली है। आचार संहिता लगने से पहले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर शहर में 871 करोड़ रुपए के विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया। 465 करोड़ रुपए से अधिक के सीवरेज कार्य, 81 करोड़ रुपए के ट्रैफिक सुधार कार्य और जेडीए के करीब 325 करोड़ रुपए के विकास कार्य इस पैकेज का हिस्सा हैं। इनके साथ स्वास्थ्य सुविधाओं में नए उपकरण और भवन, नए अंडरब्रिज, यू-टर्न, सब-वे और 507 किलोमीटर से अधिक…

Read More

राजस्थान सरकार का बड़ा फैसला, RGHS में शामिल हुई कैंसर की महंगी CAR-T Cell Therapy

जयपुर राजस्थान के लाखों सरकारी कर्मचारियों, पेंशनर्स और उनके आश्रित परिवारों के स्वास्थ्य हितों को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एक संवेदनशील फैसला लिया है। प्रदेश सरकार ने कैंसर जैसी गंभीर और जानलेवा बीमारी के आधुनिक और सटीक इलाज के लिए जानी जाने वाली CAR-T Cell Therapy को राजस्थान गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम (RGHS) के अनुमत मेडिकल पैकेज में आधिकारिक तौर पर शामिल कर लिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने स्वयं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से इस नीतिगत निर्णय की जानकारी देते हुए स्पष्ट किया कि राज्य…

Read More

राजस्थान निकाय चुनाव का आज ऐलान संभव, शाम तक लागू हो सकती है आचार संहिता

जयपुर राजस्थान के शहरी इलाकों में स्थानीय निकाय चुनावों को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निकाय चुनाव कार्यक्रम की घोषणा का काउंटडाउन शुरू हो चुका है और प्रदेश के विभिन्न शहरों में किसी भी समय आदर्श आचार संहिता लागू हो सकती है। सूत्रों के अनुसार, स्वायत्त शासन विभाग की ओर से निकायों में आरक्षण और परिसीमन से जुड़ी विस्तृत रिपोर्ट निर्वाचन आयोग को भेजी जा चुकी है। आयोग के अधिकारी इस समय रिपोर्ट की बारीकी से समीक्षा कर रहे हैं। यदि रिपोर्ट में किसी प्रकार…

Read More

सम के बाद खुहड़ी बना पर्यटकों की नई पसंद, डेजर्ट टूरिज्म को मिलेगी बड़ी रफ्तार

जैसलमेर  डेजर्ट टूरिज्म की पहचान रहे सम सैंड ड्यून्स के साथ अब खुहड़ी भी पर्यटकों की पसंद में तेजी से जगह बना रहा है। सम में बढ़ती भीड़, वाहनों की आवाजाही और व्यावसायिक गतिविधियों के बीच पर्यटकों का एक वर्ग शांत वातावरण और प्राकृतिक रेगिस्तान का अनुभव चाहता है। यही बदलाव खुहड़ी के लहरदार धोरों को नया पर्यटन अवसर दे रहा है। खुहड़ी की सबसे बड़ी ताकत फिलहाल उसका प्राकृतिक स्वरूप है। दूर तक फैली सुनहरी रेत, लहरदार धोरे और सूर्योदय-सूर्यास्त के दृश्य पर्यटकों को काफी आकर्षित कर रहे हैं।…

Read More

गैस कनेक्शन धारकों के लिए जरूरी खबर, ई-केवाईसी की डेडलाइन बढ़ी; नहीं कराया तो बंद होगी बुकिंग

 रेवाड़ी घरेलू गैस सिलिंडर की ई-केवाइसी पूरी करने की 16 अगस्त की डेडलाइन पूरी होने के बाद भी जिले में आधे से ज्यादा गैस कनेक्शन धारकों ने ई-केवाइसी नहीं कराई है। हालांकि गैस कंपनियों की तरफ से यह डेडलाइन बढ़ाकर 23 अगस्त कर दी गई है। कनेक्शन धारक की मौत हो चुकी तो क्या करें? अगर फिर भी किसी कनेक्शन धारक ने ई-केवाइसी नहीं कराई तो उसकी ऑनलाइन बुकिंग बंद हो जाएगी। पूरे जिले में करीब 10 हजार ऐसे कनेक्शन हैं, जो या तो मृत लोगों के नाम पर अभी…

Read More

राजस्थान संपर्क 181 की समीक्षा, शिकायतों के त्वरित निस्तारण पर सरकार का जोर

जयपुर राज्य सरकार की आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं पारदर्शी समाधान की मंशा के अनुरूप संयुक्त शासन सचिव, वित्त (व्यय-II) प्रताप सिंह ने सोमवार को 'राजस्थान संपर्क 181' हेल्पलाइन केंद्र का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पोर्टल की कार्यप्रणाली, परिवाद निस्तारण की गति एवं डैशबोर्ड की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान सिंह ने सीएम डैशबोर्ड पर दर्ज शिकायतों के निस्तारण में लगने वाले औसत समय को निरंतर कम करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि तकनीक एवं विभागीय समन्वय के माध्यम से परिवादियों को न्यूनतम समय में अधिकतम…

Read More

राजस्थान में किसान सम्मान निधि पर बड़ा बदलाव, 26वीं किस्त से किसान ID होगी अनिवार्य

जयपुर  किसान सम्मान निधि का पैसा अब सिर्फ नाम और खाते के भरोसे नहीं मिलेगा। योजना में फर्जीवाड़े के मामले सामने आने के बाद सरकार ने किसान आइडी को सुरक्षा कवच बनाने का फैसला किया है। वहीं राज्य में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को सहकारिता विभाग से कृषि विभाग में स्थानांतरित करने की तैयारी कर ली गई है। हाल ही में मुख्य सचिव वी श्रीनिवास की अध्यक्षता में हुई बैठक में इसका प्रस्ताव तैयार कर राज्य सरकार को भेजने का निर्णय लिया गया है। मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना…

Read More

राजस्थान में 13 नए IAS अफसरों की फील्ड पोस्टिंग, चुनाव से पहले मिली अहम जिम्मेदारी

जयपुर राजस्थान में प्रस्तावित पंचायती राज संस्थाओं और नगरीय निकाय चुनावों से ठीक पहले भजनलाल शर्मा सरकार के कार्मिक विभाग ने प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (LBSNAA) से अपनी द्वितीय चरण की पेशेवर ट्रेनिंग पूरी कर लौटे 2024 बैच के 13 नए आईएएस (IAS) अफसरों को राजस्थान में उनकी पहली फील्ड पोस्टिंग दे दी गई है। कार्मिक विभाग द्वारा जारी आधिकारिक आदेशों के अनुसार, इन युवा अफसरों को प्रदेश के विभिन्न जिलों में जिला निर्वाचन…

Read More

बूंदी दौरे पर राजस्थान DGP राजीव कुमार शर्मा, पुलिसिंग और कानून-व्यवस्था की समीक्षा

जयपुर  महानिदेशक पुलिस राजस्थान राजीव कुमार शर्मा सोमवार देर शाम बूंदी जिले के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने तालेड़ा थाने का भ्रमण कर पुलिस अधिकारियों एवं जवानों से संवाद किया। उन्होंने पुलिसकर्मियों की ड्यूटी, कार्यप्रणाली और पुलिसिंग के दौरान आने वाली चुनौतियों की जानकारी ली। इस दौरान महानिरीक्षक पुलिस, कोटा रेंज हरेंद्र कुमार एवं उप महानिरीक्षक पुलिस, पुलिस मुख्यालय जयपुर श्री कुंवर राष्ट्रदीप भी मौजूद रहे। जवानों के साथ किया रात्रि भोज, बढ़ाया उत्साह डीजीपी शर्मा ने थाना परिसर स्थित पुलिस मेस का निरीक्षण किया और यहां पुलिसकर्मियों को…

Read More