कोटा कोटा शहर में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना के तहत अब कोटा की सड़कों पर इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू होने जा रहा है। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा मंगलवार को जयपुर से वर्चुअली बसों को हरी झंडी दिखाएंगे। प्रथम चरण में कुल 10 बसों से सेवा का शुभारंभ होगा। निगम आयुक्त एवं कोटा बस सर्विस लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओमप्रकाश मेहरा ने बताया कि योजना के तहत शहर में 100 पीएम ई-बसें संचालित की जानी हैं। इनमें 5 बसें 12…
Read MoreCategory: राजस्थान
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 10,245 वार्डों की आरक्षण लॉटरी पूरी, बदला दावेदारों का गणित
जयपुर राजस्थान में आगामी शहरी स्थानीय निकाय चुनावों को लेकर प्रशासनिक और राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। आज सोमवार 17 अगस्त 2026 को राज्य की 309 निकायों के कुल 10,245 वार्डों के आरक्षण के लिए लॉटरी प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कर ली गई है। इस लॉटरी के जारी होते ही भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस दोनों ही प्रमुख राजनीतिक दलों में टिकट के दावेदारों का गणित पूरी तरह बदलता हुआ दिख रहा है। जिन वार्डों में आरक्षण की स्थिति में बदलाव हुआ है, वहां पुराने निवर्तमान पार्षदों को नए…
Read Moreत्योहारों से पहले राजस्थान सरकार सख्त, मिलावटखोरों पर होगी त्वरित कार्रवाई
जयपुर प्रमुख शासन सचिव, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग गायत्री राठौड़ ने कहा कि त्यौहार के दौरान आमजन को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए मिलावटखोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए । राठौड़ ने खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण आयुक्तालय की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए जोखिम आधारित जांच, प्रभावी सैंपलिंग और समय पर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। प्रमुख शासन सचिव ने कहा कि त्यौहार के दौरान जिन खाद्य पदार्थों में मिलावट की आशंका अधिक रहती है, उन…
Read Moreराजस्थान विधानसभा सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, स्पीकर देवनानी ने सभी दलों को बुलाया
जयपुर राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने सोलहवीं राजस्थान विधान सभा के षष्ठम सत्र के लिए सर्वदलीय बैठक मंगलवार 18 अगस्त को प्रात: 11:00 बजे विधानसभा में बुलाई है। सोलहवीं विधान सभा का षष्ठम सत्र गुरूवार 20 अगस्त से आरम्भ हो रहा है। स्पीकर देवनानी की अध्यक्षता में यह सातवीं सर्वदलीय बैठक होगी। देवनानी ने कहा है कि सदन को शांतिपूर्ण चलाने में सर्वदलीय बैठक अहम कदम है। सभी दलों को किया गया है आमंत्रित स्पीकर देवनानी ने बताया है कि बैठक में भाग लेने के लिए मुख्यमंत्री भजन…
Read Moreनितिन नवीन की नई टीम में राजस्थान के तीन दिग्गजों को बड़ी जिम्मेदारी, वसुंधरा राजे बनीं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
जयपुर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन द्वारा घोषित नई केंद्रीय कार्यकारिणी में राजस्थान के तीन प्रमुख वरिष्ठ नेताओं को बड़े संगठनात्मक पदों से नवाजा गया है। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राज्यसभा सांसद व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ सतीश पूनिया को राष्ट्रीय महामंत्री और वरिष्ठ नेता राजेश मंगल को राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष पद की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। दिल्ली से हुए इस बड़े ऐलान के बाद जयपुर, जोधपुर, उदयपुर और कोटा समेत पूरे राजस्थान के भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा…
Read Moreजयपुर के आमेर में जिंदा बम मिलने से हड़कंप, खेत के कचरे में मिली संदिग्ध वस्तु
जयपुर जयपुर के आमेर इलाके में सोमवार सुबह CISF कैंपस के पास जिंदा बम मिलने से हड़कंप मच गया। खातीवालों की ढाणी, वार्ड नंबर 148 में काम के दौरान एक स्थानीय महिला की नजर बम जैसी दिखने वाली चीज पर पड़ी। महिला ने तुरंत अपने परिवार को इसकी जानकारी दी। इसके बाद आसपास के लोगों में भी दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही आमेर थाना पुलिस और सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंची और उस संदिग्ध वस्तु की जांच शुरू की। खेत के कचरे में पड़ा था बम आमेर…
Read Moreराजस्थान में पंचायत चुनाव की आरक्षण लॉटरी की नई तारीखें तय, 17 सितंबर को जिला स्तर पर होगी प्रक्रिया
जयपुर राजस्थान सरकार ने जिला परिषद सदस्यों, प्रधान, पंचायत समिति सदस्यों, सरंपच और वार्ड पंचों के आरक्षण की लॉटरी की नई तारीखें तय कर दी हैं। जिला स्तर पर जिला परिषद सदस्य, प्रधान और पंचायत समिति सदस्यों के लिए आरक्षण लॉटरी अब अगले माह 17 सितंबर को निकाली जाएगी। जबकि उपखंड स्तर पर सरपंच और वार्ड पंच के आरक्षण की लॉटरी 18 सितंबर को निकाली जाएगी। वहीं, 309 निकायों के 10,245 वार्डों के आरक्षण की लॉटरी आज निकाली जाएगी। पहले लॉटरी 17 और 18 अगस्त को निकाला जाना प्रस्तावित था।…
Read Moreराजस्थान में तबादलों पर बड़ी गफलत, एक ही दिन जारी हुईं दो अलग-अलग सूची
जयपुर राजस्थान सरकार की दो अलग-अलग 'तबादला सूची' की वजह से बड़ी गफलत सामने आई है। ये गफलत तब सामने आई जब राजस्व विभाग में तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के स्थानांतरण/पदस्थापन आदेशों को लेकर भ्रम की स्थिति पैदा हो गई। दरअसल, एक ही दिन में दो अलग-अलग प्रशासनिक स्तरों से दो अलग-अलग तबादला सूचियां जारी होने से न केवल आम जनता में बल्कि खुद राज्य के विभिन्न जिलों में तैनात अधिकारियों के बीच भी अनिश्चितता का माहौल बन गया। इस पूरे मामले में सबसे ध्यान खींचने वाली बात यह रही…
Read Moreबीसलपुर बांध में तेज हुई पानी की आवक, 60 घंटे में 44 सेंटीमीटर बढ़ा जलस्तर
केकड़ी (अजमेर) बीसलपुर बांध के जलग्रहण क्षेत्र में हुई बारिश ने अगस्त में बांध की तस्वीर बदल दी है। लगातार हो रही पानी की आवक से बांध का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। शनिवार सुबह 6 बजे बांध का गेज 314.00 मीटर पहुंच गया और जलभराव 28.288 टीएमसी दर्ज किया गया। पिछले करीब 60 घंटे में बांध के जलस्तर में 44 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, त्रिवेणी का गेज सुबह 2.80 मीटर दर्ज किया गया है। बता दें कि 12 अगस्त सुबह 6 बजे बीसलपुर बांध में जलभराव…
Read Moreअमित शाह बोले- अटलजी का जीवन राष्ट्र प्रथम को समर्पित, राजस्थान में 5659 करोड़ के विकास कार्य
जयपुर केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी का पूरा जीवन राष्ट्र प्रथम की भावना को समर्पित रहा। वे बाल्यकाल से ही राष्ट्रभक्ति के रास्ते पर चले। 40 साल तक विपक्ष में रहने और हर प्रतिकूल परिस्थिति के बावजूद राष्ट्रभक्ति का सिद्धांत ही उनके जीवन का आधार रहा। प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने देश के विकास को लेकर कई बड़े फैसले किए। पूरे विश्व के दबाव के सामने ना झुकते हुए उन्होंने पोकरण में परमाणु परीक्षण किया। केन्द्रीय गृह मंत्री…
Read Moreजयपुर में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 83 किलो एक्सपायर्ड सामान नष्ट
जयपुर जयपुर के सांगानेर क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा विभाग की जयपुर मुख्यालय स्थित सेंट्रल टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मिलावटखोरों और दूषित खाद्य सामग्री बेचने वालों पर शिकंजा कसा है। शनिवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने रामपुरा रोड, सांगानेर स्थित 'संस्कार स्वीट्स कैटर्स' के परिसर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान प्रतिष्ठान में भारी अनियमितताएं और अस्वच्छता पाई गई। घेवर का नमूना लैब भेजा गया कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत टीम ने प्रतिष्ठान में तैयार किए जा रहे 'घेवर' का एक नमूना…
Read Moreराजस्थान में निकाय चुनाव से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 41 नगर पालिका अधिकारियों के तबादले
जयपुर राजस्थान में निकाय चुनाव से ठीक पहले स्वायत्त शासन विभाग ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल कर दिया है। विभाग ने नगर पालिका सेवा के 41 अधिकारियों के ट्रांसफर-पोस्टिंग के आदेश जारी किए हैं। इनमें लंबे समय से APO यानी अवेटिंग पोस्टिंग ऑर्डर में चल रहे 24 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, 11 अधिकारियों को वर्तमान पद से हटाकर APO किया गया है। विभाग के इस फैसले के बाद कई नगर पालिकाओं और नगर परिषदों में अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदल गई हैं। लंबे समय से APO चल रहे…
Read Moreजोधपुर में सितंबर से होगा तरंगशक्ति-2026, 8 देशों के लड़ाकू विमान लेंगे हिस्सा
जयपुर भारतीय वायुसेना का मेगा मल्टीलेटरल युद्धाभ्यास तरंगशक्ति का दूसरा संस्करण ‘तरंगशक्ति-2026’ सितंबर से राजस्थान के जोधपुर वायुसेना स्टेशन पर शुरू होगा। यह अभ्यास केवल लड़ाकू विमानों की उड़ान तक सीमित नहीं रहेगा बल्कि भारत की बढ़ती सैन्य क्षमता, रणनीतिक साझेदारी और स्वदेशी रक्षा तकनीक का वैश्विक प्रदर्शन भी बनेगा। खास बात यह है कि मई 2025 में 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान भारतीय वायुसेना की ओर से पाकिस्तान के एयरबेस पर की गई कार्रवाई के बाद यह पहला बड़ा बहुराष्ट्रीय हवाई युद्धाभ्यास होगा। इसमें अमरीका, फ्रांस, ऑस्ट्रेलिया, संयुक्त अरब अमीरात,…
Read Moreराजस्थान सरकार ने पचपदरा रिफाइनरी के पेट्रोल डीजल पर VAT पूरी तरह माफ किया
जयपुर 15 अगस्त से पहले राजस्थान की भजनलाल सरकार का बड़ा फैसला आया है। पचपदरा रिफाइनरी से प्रोसेस होकर निकलने वाले हाई और लाइट स्पीड डीजल, पेट्रोल, एविएशन टर्बाइन फ्यूल पर वैट पूरी तरह से माफ कर दिया है। वित्त विभाग का यह फैसला 15 अगस्त से लागू हो कर 31 मार्च 2027 तक चलेगा। 1 अप्रेल 2027 से फिर कोई नई व्यवस्था होगी। प्रदेश में अभी पेट्रोल पर 29.04 फीसदी और डीजल पर 17.30 फीसदी वैट लगता है। राज्य सरकार ने पचपदरा रिफाइनरी-एचपीसीएल राजस्थान रिफइनरी लिमिटेड को टैक्स छूट…
Read Moreराजस्थान कैबिनेट के बड़े फैसले, 35 शहीद परिवारों को अनुकंपा नियुक्ति और 470 भर्तियों का रास्ता साफ
जयपुर राजस्थान मंत्रिमंडल ने दो महत्वपूर्ण विधेयकों के अलावा ग्रामीण विकास, कर्मचारी कल्याण, शहीद परिवारों, उद्योग, अक्षय ऊर्जा और जनजातीय क्षेत्रों से जुड़े कई अहम फैसलों पर मुहर लगाई। कैबिनेट ने ग्रामीण जलापूर्ति के लिए नई संचालन एवं संधारण नीति, 1971 के युद्ध के शहीदों के परिजन को अनुकंपा नियुक्ति, कर्मचारियों को पदोन्नति में राहत, दिव्यांग कार्मिकों को नोशनल लाभ, नई भर्तियों का मार्ग प्रशस्त करने और औद्योगिक व अक्षय ऊर्जा परियोजनाओं के लिए भूमि आवंटन सहित कई प्रस्तावों को मंजूरी दी। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री कन्हैयालाल ने बताया कि…
Read More
