जयपुर गृह (मानवाधिकार) विभाग के संयुक्त शासन सचिव श्री सुखवीर सैनी ने शुक्रवार को 'राजस्थान संपर्क पोर्टल- 181' कॉल सेंटर का दौरा कर जनसुनवाई एवं परिवाद निस्तारण प्रणाली का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने राजस्थान संपर्क स्टेट व्यू एनालिटिक्स डैशबोर्ड के माध्यम से गृह विभाग से संबंधित परिवादों की वास्तविक स्थिति एवं प्रगति की गहन समीक्षा की। परिवाद निस्तारण में उल्लेखनीय प्रगति डैशबोर्ड समीक्षा में गृह विभाग के परिवादों की अद्यतन स्थिति सामने आई। विभाग से जुड़े कुल 402 पंजीकृत परिवादों में से 306 का सफलतापूर्वक निस्तारण किया जा…
Read MoreCategory: राजस्थान
सीएम भजनलाल बोले- पारदर्शिता और तेज फैसलों से मजबूत होगा राजस्थान में सुशासन
जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रशासन में पारदर्शिता तथा निर्णय में गति से जनता के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाना ही सुशासन की पहचान है। इसी संकल्प के साथ हमारी सरकार शासन को अधिक सरल, पारदर्शी और नागरिक केंद्रित बनाते हुए सरकारी सेवाओं को हर नागरिक तक सहजता से पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री गुरुवार को पांचजन्य के सुशासन संवाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पांचजन्य भारत की राष्ट्रचेतना, सांस्कृतिक मूल्यों और राष्ट्रीय विचारधारा की सशक्त आवाज रहा है।…
Read Moreबीकानेर में CBI की बड़ी कार्रवाई, रेलवे के दो कर्मचारी 1.20 लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार
बीकानेर केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने राजस्थान के बीकानेर में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। ब्यूरो की टीम ने यहां रेलवे विभाग के दो वरिष्ठ कार्मिकों को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। प्रारम्भिक जानकारी में सामने आया है कि ये ट्रैप कार्रवाई 48 करोड़ रुपए के बड़े रेलवे टेंडर से जुड़े बिलों के भुगतान को पास करने की एवज में मांगी गई रिश्वत की शिकायत पर की गई है। सीबीआई टीम ने जाल बिछाकर सीनियर सेक्शन ऑफिसर राजेंद्र चौधरी और उनके साथी…
Read Moreबांदीकुई को मिलेगी जाम से राहत, 25 करोड़ की नंदेरा-पीचूपाड़ा लिंक रोड जल्द शुरू
दौसा दौसा जिले के बांदीकुई में बढ़ते यातायात दबाव और जाम से राहत दिलाने की दिशा में नंदेरा-पीचूपाड़ा लिंक रोड महत्वपूर्ण कड़ी साबित हो सकती है। करीब साढ़े 8 किलोमीटर लंबी इस सड़क के निर्माण पर करीब 25 करोड़ रुपए खर्च होंगे। विधायक भागचंद सैनी टांकड़ा के विजन के तहत प्रस्तावित सड़क का काम जल्द शुरू होने की उम्मीद है। सार्वजनिक निर्माण विभाग ने टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है और कंस्ट्रक्शन कंपनी को टेंडर जारी किया गया है। अब वर्क ऑर्डर जारी करने की तैयारी है। बताया जा रहा…
Read Moreटोंक में निकाय चुनाव की तैयारी तेज, 17 अगस्त को होगी वार्ड आरक्षण की लॉटरी
टोंक टोंक जिले में नगर निकाय चुनाव का बिगुल बजने वाला है। जल्द ही राज्य चुनाव आयोग की ओर से आचार संहिता लागू कर चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी जाएगी। माना जा रहा है कि 20 अगस्त के बाद चुनाव की तिथि का एलान कर दिया जाएगा। जिला निर्वाचन विभाग की ओर से इस बारे में तैयारियां तेजी से चल रही हैं। इधर, विभाग की ओर से जिले में निकायवार वार्डों के आरक्षण संख्या भी निर्धारित कर दी गई है। अब सिर्फ नगर निकाय के वार्ड की आरक्षण लॉटरी…
Read Moreअलवर में मेयर की सीट महिला के लिए आरक्षित, जिला प्रमुख का पद ST महिला के खाते में
अलवर अलवर नगर निगम में मेयर (महापौर) की सीट अनारक्षित (ओपन फॉर ऑल) महिला वर्ग के लिए रिजर्व हो गई है। इसी प्रकार अलवर जिला प्रमुख की सीट अनुसूचित जनजाति (एसटी) महिला वर्ग के लिए आरक्षित कर दी गई है। नवगठित खैरथल-तिजारा जिले में जिला प्रमुख की सीट ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षित की गई है तथा कोटपूतली-बहरोड़ जिले में जिला प्रमुख की सीट अनारक्षित के लिए रहेगी। गुरुवार को स्वायत्त शासन विभाग व पंचायती राज विभाग की ओर से जयपुर में इन पदों की लॉटरी निकाली गई। पिछले चुनाव…
Read Moreराजस्थान कैबिनेट के बड़े फैसले! प्रमोशन, अनुकंपा नियुक्ति और UCC बिल के प्रस्तावों को CM की मंजूरी
जयपुर जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक आयोजित हुई. UCC बिल, पर्यावरण संरक्षण और पानी की सप्लाई, रोजगार और प्रमोशन से जुड़े कई बड़े फैसले लिए गए हैं. कैबिनेट बैठक के बाद उपमुख्यमंत्री डॉक्टर प्रेमचंद बेरवा, संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल, उद्योग राज्य मंत्री के के बिश्नोई और जलदाय मंत्री कन्हैया लाल चौधरी ने फैसले के बारे में जानकारी दी है. मंत्री जोगाराम पटेल ने बताया कि कैबिनेट बैठक में यूसीसी बिल को मंजूरी दे दी गई है. इससे एक देश एक कानून की अवधारणा पूरी…
Read Moreजयपुर में 472 परिवारों को मुफ्त फ्लैट, CM भजनलाल ने सौंपी चाबी
जयपुर जयपुर में विमुक्त, घुमंतू और अर्धघुमंतू समुदाय के परिवारों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। जयपुर विकास प्राधिकरण (JDA) की ओर से तैयार किए गए 472 फ्लैट इन परिवारों को फ्री में आवंटित किए गए हैं। आज जयपुर के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में आयोजित कार्यक्रम में CM भजनलाल शर्मा ने लाभार्थियों को आवंटन पत्र सौंपे और फ्लैट की चाबियां भी दी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि राजस्थान के हर जरूरतमंद परिवार तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाए। उन्होंने कहा कि जिन…
Read Moreराजस्थान पंचायत चुनाव: 20 जिलों में महिला जिला प्रमुख, जयपुर-जोधपुर में पद अनारक्षित
जयपुर राजस्थान में पंचायत चुनाव की तैयारियों के बीच जिला प्रमुख पदों के आरक्षण की तस्वीर साफ हो गई है। जयपुर में गुरुवार को 41 जिला परिषदों के जिला प्रमुख पदों के लिए आरक्षण की लॉटरी निकाली गई। प्रक्रिया के दौरान महिला आरक्षण के नियम को लेकर विवाद भी हुआ। करीब 25 मिनट तक लॉटरी रोकनी पड़ी। अधिकारियों ने संबंधित नियमों और एक्ट का परीक्षण करने के बाद स्थिति स्पष्ट की, जिसके बाद दोबारा लॉटरी शुरू की गई। लॉटरी में सीकर समेत 20 जिला परिषदों के जिला प्रमुख पद महिलाओं…
Read Moreराजस्थान कैबिनेट के बड़े फैसले, UCC से लेकर पेड़ बचाने और प्रमोशन में राहत तक
जयपुर आगामी निकाय और पंचायत चुनावों की आचार संहिता लागू होने से पहले, राजस्थान की भजनलाल सरकार ने कैबिनेट बैठक में कई दूरगामी और ऐतिहासिक फैसलों पर मुहर लगा दी है। सरकार के ये निर्णय न केवल प्रदेश के सामाजिक ताने-बाने को नया आकार देंगे, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और सरकारी कर्मचारियों के भविष्य को भी संवारेंगे। कैबिनेट की मंजूरी के बाद अब ये विधेयक 20 अगस्त से शुरू हो रहे विधानसभा सत्र में पटल पर रखे जाएंगे। मंत्रिमंडल की बैठक के बाद कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल ने सरकार की मंशा…
Read Moreनिर्मला सीतारमण बोलीं- निजी निवेश बढ़ाने में विकास बैंकों की अहम भूमिका
जयपुर केन्द्रीय वित्त तथा कॉरपोरेट कार्य मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमन ने जयपुर में हो रही ब्रिक्स के सदस्य देशों के वित्त मंत्रियों एवं केन्द्रीय बैंक के गवर्नरों (एफएमसीबीजी) की बैठक के दौरान बुधवार को “द रोल ऑफ द न्यू डेवलपमेंट बैंक इन मोबिलाइजिंग प्राइवेट कैपिटल इन मेंबर कंट्रीज” विषय पर आयोजित सेमिनार में मुख्य भाषण दिया। सुश्री डिल्मा रूसेफ ने भी विशेष संबोधन दिया। इस सेमिनार में आर्थिक कार्य विभाग (डीईए) की सचिव सुश्री अनुराधा ठाकुर और फिक्की के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट विजय शंकर भी शामिल हुए। केन्द्रीय वित्त मंत्री…
Read Moreचुनाव से पहले राजस्थान में 788 करोड़ के पानी सड़क प्रोजेक्टों को मिली मंजूरी
जयपुर निकाय और पंचायत चुनाव से पहले सरकार ने शहर से गांव तक बुनियादी सुविधाओं के बड़े प्रोजेक्टों को रफ्तार देने की कवायद शुरू कर दी है। राजधानी में 406 करोड़ रुपए की अमृत-2 पेयजल परियोजनाओं की तकनीकी स्वीकृतियां जारी करने की तैयारी है, वहीं 5 हजार से अधिक आबादी वाले शेष 192 गांवों के लिए 381.91 करोड़ रुपए के अटल प्रगति पथ मंजूर किए गए है। यानी चुनावी सरगर्मी के बीच सड़क और पानी से जुड़े करीब 788 करोड़ रुपए के कामों का रास्ता साफ किया गया है। हालांकि…
Read Moreराजस्थान UCC बिल का ड्राफ्ट तैयार, विधि मंत्री की मंजूरी के बाद कैबिनेट में होगा पेश
जयपुर समान नागरिक संहिता (यूसीसी) विधेयक का ड्राफ्ट तैयार करने की प्रक्रिया बुधवार को अंतिम चरण के करीब पहुंच गई। विधिक परीक्षण के बाद विधि विभाग ने इसे मंजूरी के लिए विधि मंत्री जोगाराम पटेल के पास भेज दिया। विधि मंत्री की मंजूरी के बाद विधेयक को कैबिनेट में भेजा जाएगा। बताते चलें कि बीते सप्ताह सुप्रीम कोर्ट की पूर्व न्यायाधीश रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता वाली समिति ने विधेयक का ड्राफ्ट मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को सौंप दिया था, जिसे गृह विभाग ने विधिक परीक्षण के लिए सोमवार को विधि…
Read Moreराजस्थान में ‘रिफॉर्म उत्सव’ की तैयारी तेज, 2 अक्टूबर को हर पंचायत में होगा जन मंथन
जयपुर मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने मंगलवार को शासन सचिवालय में आयोजित कमेटी ऑफ सेक्रेटरीज (CoS) की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में रिफॉर्म उत्सव, केन्द्र प्रवर्तित योजनाओं में व्यय, हर घर तिरंगा अभियान-2026, जन-अभियोग निस्तारण एवं राजस्थान सम्पर्क 181 तथा मिशन हरियालो राजस्थान सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों की समीक्षा की गई। ‘रिफॉर्म उत्सव’ से जनभागीदारी के जरिए आएंगे व्यवस्थागत सुधार मुख्य सचिव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देशभर में आयोजित होने वाला ‘रिफॉर्म उत्सव’ जनभागीदारी से शासन व्यवस्था में सुधार की महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने…
Read Moreजोधपुर में 677 आवेदनों में से 80 परिवारों की लॉटरी, मुफ्त मिलेंगे 50 वर्गगज तक भूखंड
जोधपुर जोधपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) की ओर से सोमवार को घुमन्तु, अद्र्धघुमन्तु और विमुक्त जातियों के परिवारों के लिए लोककला नगर आवासीय योजना की ऑनलाइन लॉटरी निकाली गई। इस लॉटरी में 80 परिवारों को नि:शुल्क आवासीय भूखंड आवंटित किए गए। लॉटरी का परिणाम सामने आते ही चयनित परिवारों के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एसएमएस के जरिए सूचना भेजी गई। कई परिवारों के लिए ये संदेश खुशियों की सौगात लेकर आया। चौखा गांव में स्थित लोककला नगर आवासीय योजना के तहत भूखंड आवंटन के लिए कुल 677 पात्र आवेदन प्राप्त हुए…
Read More
