बूंदी में नए बस स्टैंड का रास्ता साफ, 20,982 वर्गमीटर जमीन रोडवेज के नाम दर्ज

बूंदी बूंदी शहर के लिए लंबे समय से प्रतीक्षित नए रोडवेज बस स्टैंड के निर्माण का मार्ग अब पूरी तरह प्रशस्त हो गया है। राज्य सरकार के निर्देशन और जिला प्रशासन के प्रयासों से लंका गेट स्थित पुरानी कृषि उपज मंडी परिसर में आवंटित 20,982 वर्गमीटर भूमि का नि:शुल्क नामांतरण राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम (रोडवेज) के नाम जमाबंदी में दर्ज हो चुका है। इस कदम से वर्षों से लंबित बस स्टैंड के स्थानांतरण और निर्माण प्रक्रिया को निर्णायक गति मिली है। अब शीघ्र ही कृषि विभाग द्वारा यह भूमि…

Read More

राजस्थान में 183 RAS अधिकारियों के तबादले, चुनाव से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर राजस्थान सरकार ने निकाय और पंचायत चुनावों से पहले प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 183 राजस्थान प्रशासनिक सेवा (आरएएस) अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। कार्मिक विभाग द्वारा जारी आदेश में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के ओएसडी योगेश कुमार श्रीवास्तव समेत कई अहम अफसरों को नई पोस्टिंग दी गई है। आदेश के अनुसार सभी तबादले तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। चुनाव से पहले लंबे समय से एक ही स्थान पर तैनात और गृह जिलों में पदस्थ अधिकारियों को भी बदला गया है। राज्य निर्वाचन आयोग के दिशानिर्देशों के…

Read More

बाड़मेर में दहेज हत्या पर सख्त फैसला, पति-सास-ससुर को उम्रकैद की सजा

बाड़मेर बाड़मेर के अपर जिला एवं सेशन न्यायालय संख्या-2 ने दहेज हत्या के एक मामले में सोमवार को सख्त फैसला सुनाते हुए आरोपी पति, ससुर और सास को दोषी ठहराया है। न्यायालय की न्यायाधीश मीनाक्षी मीणा ने तीनों दोषियों को आजीवन कठोर कारावास की सजा सुनाई। इसके अलावा अदालत ने तीनों आरोपियों पर कुल 90 हजार रुपए का अर्थदंड भी लगाया है। जुर्माना न अदा करने की स्थिति में दोषियों को एक माह का अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतना होगा। दोषी करार दिए गए आरोपी     नजीर (पति): पुत्र कमाल उर्फ…

Read More

राजस्थान में 7,903 बेरोजगारों को सरकारी नौकरी, 5 हजार को गृह जिले में पहली पोस्टिंग

जयपुर राजस्थान सरकार के एक आदेश से 7 हज़ार बेरोज़गारों को सरकारी नौकरी मिल गई है। इसमें भी बड़ी बात ये है कि लगभग 5 हज़ार चयनित अभ्यर्थियों को तो उनके गृह ज़िले में ही पहली पोस्टिंग की राहत दी गई है। शेष चयनितों को नजदीकी ज़िले में भेजा गया है। खबर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सीधी भर्ती-2024 से जुड़ी है जहां चयनित अभ्यर्थी अपनी नियुक्ति को लेकर सरकार के आदेश का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने राजहेल्थ पोर्टल के…

Read More

राजस्थान में OBC सर्वे रिपोर्ट जारी, 7 जातियों की आबादी 55% से ज्यादा

जयपुर राजस्थान में आगामी स्थानीय निकायों और पंचायती राज चुनावों से ठीक पहले राजस्थान अन्य पिछड़ा वर्ग (राजनीतिक) प्रतिनिधित्व आयोग की विस्तृत सर्वे रिपोर्ट सामने आ गई है। रिटायर्ड जस्टिस मदनलाल भाटी की अध्यक्षता वाले आयोग ने प्रदेश की अति पिछड़ा वर्ग-MBC की 5 जातियों सहित 92 ओबीसी जातियों (जिन्में अति पिछड़ा वर्ग-MBC की 5 जातियां भी शामिल हैं) के 74.85 लाख से अधिक परिवारों का गहन सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक सर्वे किया है। इस रिपोर्ट के अनुसार, प्रदेश में पिछडे़ वर्ग की कुल आबादी 3.63 करोड़ से अधिक है।…

Read More

जोधपुर में ई-बाइक तिरंगा रैली, जोगाराम पटेल ने दिखाई हरी झंडी

जयपुर  संसदीय कार्य, विधि एवं विधिक कार्य मंत्री  जोगाराम पटेल ने जोधपुर में कलेक्ट्रेट परिसर से हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिला स्तरीय ई – बाइक तिरंगा रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। रैली कलेक्ट्रेट परिसर से प्रारंभ होकर नई सड़क, भाटी चौराहा रातानाडा, सर्किट हाऊस होते हुए कलेक्ट्रेट परिसर में समाप्त हुई। यात्रा के दौरान शहरवासियों ने कई स्थानों पर पुष्पवर्षा कर रैली का स्वागत एवं अभिनंदन किया।  पटेल ने कहा कि तिरंगा केवल राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि देश आन, बान, शान और करोड़ों देशवासियों की भावनाओं…

Read More

पंचायती राज विभाग की समीक्षा बैठक में मंत्री दिलावर ने दिए समयबद्ध कार्यों के निर्देश

जयपुर  पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर की अध्यक्षता में सोमवार को पंचायती राज विभाग के कॉन्फ्रेंस हॉल में विभागीय कार्यों एवं विकास गतिविधियों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में पंचायती राज राज्य मंत्री ओटाराम देवासी भी मौजूद रहे। बैठक में जनसुनवाई एवं ग्राम सभा के सुदृढ़ीकरण, एक गांव-एक चारागाह विकास गतिविधि, प्राकृतिक जल स्रोतों एवं चारागाहों से अतिक्रमण हटाने के आदेशों के क्रियान्वयन, पंडित दीनदयाल उपाध्याय चारागाह विकास एवं गौमाता आश्रय स्थल, पौधारोपण सहित विभाग के अन्य प्रगतिरत विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। जनसुनवाई में…

Read More

जयपुर में 19 से 22 अगस्त तक ब्रिक्स पर्यटन बैठकों का आयोजन

जयपुर भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता 2026 के अंतर्गत राजधानी जयपुर में 19 से 22 अगस्त 2026 तक आयोजित होने वाली अंतरराष्ट्रीय 'ब्रिक्स पर्यटन बैठकों' की तैयारियों को लेकर सोमवार को शासन सचिवालय में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रमुख शासन सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग श्री नवीन जैन ने की। जैन ने चार दिवसीय आयोजन से जुड़ी सभी तैयारियों की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय कर निर्धारित समय-सीमा में तैयारियां पूर्ण करना सुनिश्चित करें, ताकि आयोजन…

Read More

जयपुर की हवेली में कथित खजाने का रहस्य गहराया, चांदी मिली लेकिन सोने के कलश-सिक्के गायब

जयपुर जयपुर के त्रिपोलिया बाजार की पुरानी हवेली से कथित खजाना निकलने का मामला अब भी रहस्य बना हुआ है। हवेली मालिक राहुल सेठी ने पुलिस को दी रिपोर्ट में चांदी की सिल्लियों, हजारों चांदी के सिक्कों और सोने के सिक्कों से भरे कलश मिलने का दावा किया था। दूसरी ओर, पुलिस को अब तक की कार्रवाई में सिर्फ चांदी की दो सिल्लियां बरामद हुई हैं। सेठी के दावे में शामिल सोने के कलश और सोने के सिक्कों का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। अब सवाल यही है…

Read More

11 अगस्त को बांसवाड़ा आएंगे सीएम भजनलाल शर्मा, करोड़ों की विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात

बांसवाड़ा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा दो माह बाद वागड़ क्षेत्र के दौरे पर आ रहे है। 11 अगस्त को बांसवाड़ा में उनके प्रस्तावित दौरे को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी है। पंचायत-निकाय चुनाव से ठीक पहले उनके दौरे ने राजनीतिक गलियारों में भी हलचल बढ़ा दी है। सीएम के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला कलक्टर डॉ. इंद्रजीत यादव सहित पुलिस अधिकारियों ने खेल स्टेडियम के पास बनाए जा रहे सभा स्थल का निरीक्षण किया और तैयारियों को देखा। सीआईडी सीबी की टीम ने भी देर शाम कार्यक्रम स्थल पर जाकर सुरक्षा…

Read More

IPS Devendra Kumar Bishnoi: 12 बार फेल होने के बाद बने DIG, जानिए कौन हैं दबंग अफसर देवेंद्र बिश्नोई

जयपुर  प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए असफलता कई बार निराशा लेकर आती है। एक या दो बार असफल होने पर कई छात्र अपना रास्ता बदल लेते हैं या हिम्मत हार बैठते हैं। लेकिन राजस्थान कैडर में 2012 बैच के आईपीएस अधिकारी देवेंद्र कुमार बिश्नोई की कहानी यह साबित करती है कि अगर इरादे मजबूत हों, तो बार-बार मिलने वाली असफलताएं भी आपके सामने घुटने टेक देती हैं। स्टेट पीएससी परीक्षाओं में लगातार 12 बार इंटरव्यू तक पहुंचकर असफल होने के बावजूद देवेंद्र कुमार बिश्नोई ने हार…

Read More

चोरों से बचाने खेत में दबाए पांच लाख, दीमक ने 75 फीसदी नोट किए बर्बाद

बालोतरा  चोरों से बचाने के लिए खेत की मिट्टी में दबाकर रखी रकम किसान को वापस तो मिल गई, लेकिन तब तक उसकी बड़ी कीमत चुकानी पड़ी। बालोतरा जिले के पचपदरा क्षेत्र में प्लॉट बेचकर मिली लाखों रुपए की रकम को किसान मांगीलाल मेघवाल ने पॉलिथीन की थैली में भरकर खेत में दबा दिया था। कुछ समय बाद वह उस जगह को भूल गया और काफी तलाश के बावजूद पांच लाख रुपए से भरी थैली नहीं मिली। बारिश के मौसम में खेत की जुताई के दौरान अचानक वही थैली मिट्टी…

Read More

राजस्थान निकाय चुनाव से पहले आरक्षण लॉटरी जल्द, 10,245 वार्डों पर बदलेगा समीकरण

जयपुर राजस्थान में निकाय चुनाव की तैयारियां अब निर्णायक दौर में पहुंच रही है। वार्डों और निकाय प्रमुखों के पदों के आरक्षण की लॉटरी अगले चार से पांच दिन में निकलने की संभावना है। इसके लिए संबंधित जिला कलक्टर और स्वायत्त शासन विभाग स्तर पर तैयारियां अंतिम चरण में है। पार्षदों के लिए वार्डों के आरक्षण की लॉटरी संबंधित जिला कलक्टर स्तर पर निकाली जाएगी, जबकि महापौर, सभापति और चेयरमैन पदों के आरक्षण की लॉटरी स्वायत्त शासन विभाग की ओर से होगी। राजस्थान के 309 निकायों में महापौर, सभापति और…

Read More

जयपुर में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का भव्य आगाज, नड्डा-भजनलाल ने निकाली तिरंगा रैली

जयपुर स्वाधीनता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार तथा कला, साहित्य एवं पुरातत्व विभाग राजस्थान सरकार के निर्देशानुसार 9 से 17 अगस्त तक आयोजित किए जा रहे 'हर घर तिरंगा' कार्यक्रम का रविवार को जयपुर में भव्य आगाज हुआ। इस अवसर पर राजधानी जयपुर के ऐतिहासिक अल्बर्ट हॉल से बड़ी चौपड़ तक 'तिरंगा रैली' निकाली गई। इस तिरंगा यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष व सांसद मदन राठौड़ मौजूद रहे।…

Read More

सवाई माधोपुर से MP जा रही थी DAP की खेप, 100 कट्टे खाद के साथ पिकअप पकड़ी

सवाई माधोपुर  कृषि विभाग की निगरानी और पुलिस नाकाबंदी के बावजूद जिले से खाद की खेपें मध्यप्रदेश तक पहुंचने का मामला सामने आया है। शनिवार सुबह छाण पुलिस चौकी पर तिरपाल से ढकी एक पिकअप को रोककर जांच की गई। पिकअप में करीब 100 कट्टे डीएपी मिले। कृषि विभाग की जांच में खाद के अवैध रूप से परिवहन और कालाबाजारी किए जाने की बात सामने आई। मामले में पिकअप चालक सहित तीन लोगों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। कृषि अधिकारियों और पुलिस के…

Read More