लखनऊ अग्निकांड के बाद जयपुर में सख्ती: 13 कोचिंग संस्थान सील, 24 को नोटिस

जयपुर लखनऊ के कोचिंग संस्थान में लगी भीषण आग में 15 लोगों की मौत के बाद जयपुर प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। शहर में हजारों छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोचिंग संस्थानों पर निर्भर हैं। ऐसे में किसी भी तरह की सुरक्षा चूक को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़े पैमाने पर जांच अभियान शुरू किया है। मंगलवार को नगर निगम और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीमों ने शहर के विभिन्न कोचिंग संस्थानों में फायर सेफ्टी व्यवस्थाओं की पड़ताल की, जिसमें कई गंभीर खामियां…

Read More

RPSC को जल्द मिलेगा नया चेयरमैन: चार नामों पर मंथन, बड़े फैसले की तैयारी तेज

जयपुर राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) को जल्द नया अध्यक्ष (New Chairman) मिल सकता है. पूर्व अध्यक्ष यूआर साहू का कार्यकाल 19 जून को पूरा होने के बाद से आयोग का अध्यक्ष पद खाली है. ऐसे में राज्य सरकार ने नए अध्यक्ष की नियुक्ति की प्रक्रिया तेज कर दी है. सूत्रों के मुताबिक, अध्यक्ष पद के लिए चार वरिष्ठ अधिकारियों के नामों पर गंभीरता से मंथन चल रहा है. इनमें दो वर्तमान में कार्यरत और दो सेवानिवृत्त वरिष्ठ अधिकारियों के नाम शामिल बताए जा रहे हैं. हालांकि सरकार की ओर…

Read More

भजनलाल सरकार की बैठक में विकास योजनाओं के लिए भूमि आवंटन पर मंथन

 जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश के चहुंमुखी विकास, जन-सुविधाओं के विस्तार और संस्थागत सुदृढ़ीकरण के लिए निरंतर नीतिगत निर्णय ले रही है। इसी क्रम में मंगलवार को शासन सचिवालय में मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के विभिन्न जिलों में सार्वजनिक हित, उच्च शिक्षण संस्थान, स्वास्थ्य सेवाएं, सामाजिक कल्याण एवं औद्योगिक केंद्रों की स्थापना के लिए रियायती दरों पर भूमि आवंटन के विभिन्न प्रकरणों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।  उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में चिकित्सा…

Read More

राजस्थान में UCC की तैयारी तेज: समान नागरिक संहिता से बदल सकती है निजी जीवन की व्यवस्था

जयपुर जयपुर की एक बुजुर्ग महिला वर्षों से अपने पैतृक घर के एक हिस्से पर हक की लड़ाई लड़ रही है। दूसरी तरफ, एक युवती अदालतों के चक्कर काटते हुए यह साबित करने में लगी है कि शादी के बाद भी उसे बराबरी का अधिकार मिलना चाहिए। कहीं एक महिला अपने पति की दूसरी शादी के खिलाफ न्याय चाहती है, तो कहीं लिव-इन रिलेशनशिप में रहने वाला एक जोड़ा सामाजिक पहचान की तलाश में है। अब राजस्थान में यूनिफॉर्म सिविल कोड यानी समान नागरिक संहिता की तैयारी के साथ इन…

Read More

राजस्थान में पांचना बांध विवाद बढ़ा, कानून-व्यवस्था के लिए पुलिस अलर्ट

 जयपुर राजस्थान के पांचना बांध का मुद्दा गरमाता जा रहा है. इसे लेकर अब सियासत भी शुरू हो गई है. जिसके बाद विवाद बढ़ता जा रहा है. विवाद को देखते हुए अब सरकार भी सावधानी बरत रही है. पांचना बांध जल विवाद को लेकर प्रस्तावित धरना, प्रदर्शन और रेल रोको आंदोलन के मद्देनज़र पुलिस मुख्यालय अलर्ट मोड पर आ गया है. कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए 10 वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की विशेष ड्यूटी लगाई गई है. अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (कानून-व्यवस्था) की ओर से जारी आदेश के अनुसार सभी अधिकारियों को…

Read More

राजस्थान में यूसीसी की तैयारी तेज, विधेयक मसौदे हेतु समिति गठित

जयपुर संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल और गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने सोमवार को शासन सचिवालय में आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान तेजी से समान नागरिक संहिता (यूनिफार्म सिविल कोड) की ओर अग्रसर है। इसमें सभी नागरिकों के लिए समान नागरिक कानून होंगे। राज्य सरकार ने विधेयक का प्रारूप तैयार करने हेतु उच्च स्तरीय समिति का गठन किया है। पटेल ने बताया कि संवैधानिक भावना को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित मंत्रिमण्डल की बैठक में 14…

Read More

सीजेरियन डिलीवरी पर मंत्री गजेंद्र सिंह का बड़ा बयान, बोले- दर्द से बचना चाहती है युवा पीढ़ी

जोधपुर  राजस्थान में प्रसूताओं की तबीयत बिगड़ने के मामलों को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खीमसर ने एक बार फिर बड़ा बयान दिया है. कोटा, बीकानेर और अब जोधपुर में सामने आए मामलों पर उन्होंने कहा कि सभी मामले अलग-अलग प्रकृति के हैं और इन्हें एक-दूसरे से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए. उन्होंने दावा किया कि प्रभावित महिलाओं में से छह की हालत बिल्कुल ठीक है, जबकि एक महिला को बेहतर उपचार के लिए एम्स रेफर किया गया है. चिकित्सा मंत्री ने सिजेरियन डिलीवरी के…

Read More

राजस्थान में पेयजल संकट पर बड़ा एक्शन, एक दिन में 2,385 समस्याओं का हुआ समाधान

जयपुर  मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश के प्रत्येक नागरिक तक पर्याप्त, स्वच्छ एवं निर्बाध पेयजल उपलब्ध कराने के संकल्प को धरातल पर उतारने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री के निर्देशों पर जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (पीएचईडी) द्वारा संचालित विशेष राज्यव्यापी अभियानों ने भीषण गर्मी के दौरान जल संकट के समाधान में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। इन अभियानों के माध्यम से हजारों पेयजल समस्याओं का त्वरित समाधान कर लाखों लोगों को राहत पहुंचाई गई है तथा जलापूर्ति व्यवस्थाओं को नई मजबूती मिली…

Read More

पाकिस्तान जासूसी केस: आरोपी मुश्ताक की 3 दिन की और रिमांड, CID करेगी गहन पूछताछ

जयपुर पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोपी मुश्ताक को आज 5 दिन की रिमांड पूरी होने के बाद कोर्ट में पेश किया गया. कोर्ट में सीआईडी इंटेलिजेंस ने 3 दिन की रिमांड मांगी. कोर्ट ने इसे स्वीकार करते हुए तीन की रिमांड दी है. स्पेशल पीपी सुदेश सतवान ने बताया कि कोर्ट से 3 दिन की और रिमांड मांगी है, ज‍िससे आरोपी की कॉल डिटेल, रिकॉर्ड और बैंक खातों के बारे में विस्तृत पूछताछ की जा सके. आरोपी 2 साल से पाक हैंडलर्स के संपर्क में था, ऐसे में…

Read More

राजस्थान में 24 घंटे खुल सकेंगे बाजार और मॉल, भजनलाल सरकार ने जारी की अधिसूचना

जयपुर राजस्थान की भजनलाल सरकार ने प्रदेश में व्यापार रोजगार और कारोबारी गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक बड़ा फैसला लिया है. सरकार ने राजस्थान दुकान एवं वाणिज्यिक प्रतिष्ठान अधिनियम में संशोधन की अधिसूचना जारी कर दी गई है. इस नए संशोधन के लागू होने के बाद प्रदेश के 123 चिह्नित शहरों में दुकानों और वाणिज्यिक प्रतिष्ठान( शॉपिंग मॉल्स) को 24 घंटे तक संचालित करने की अनुमति मिल जाएगी.संशोधन से पहले दुकानों और प्रतिष्ठानों में कर्मचारियों के लिए काम करने की दैनिक समय-सीमा 9 घंटे निर्धारित थी।हालांकि, बाद…

Read More

राजस्थान में लागू होगा एनर्जी एफिशिएंसी बिल्डिंग कोड-2026, सोलर और ग्रीन कंस्ट्रक्शन पर जोर

जयपुर राजस्थान में भवन निर्माण सेक्टर में ऊर्जा दक्षता (एनर्जी एफिशिएंसी) और पर्यावरण संरक्षण पर जोर दिया जाएगा. मॉल, होटल, कॉमर्शियल कॉम्पलेक्स हो या मल्टीस्टोरी बिल्डिंग, इन्हें ऊर्जा बचाने वाले और पर्यावरण अनुकूल बनाया जाएगा. राजस्थान सरकार ने एनर्जी कंजर्वेशन और सस्टेनेबल बिल्डिंग कोड-2026 लागू करने की तैयारी पूरी कर ली है. इसके लागू होने के बाद बिजली बचाने, सोलर एनर्जी अपनाने और पर्यावरण-अनुकूल सुविधाएं विकसित करने में मदद मिलेगी. यही नहीं, इन नियमों का पालन करने के बाद भवन में अतिरिक्त निर्माण की अनुमति भी मिल जाएगी.    योजना…

Read More

आबूराज को मिलेगा विश्वस्तरीय पर्यटन रूप, विकास का ब्लूप्रिंट तैयार

जयपुर  मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आबूराज के पर्यटन, आध्यात्मिक एवं पर्यावरणीय विशिष्टताओं के अनुरूप सर्वांगीण विकास का ब्लूप्रिंट तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने विकास कार्यों को परस्पर समन्वय के साथ समयबद्ध रूप से पूरा करने के साथ ही संभागीय आयुक्त एवं मुख्य सचिव को निरंतर मॉनिटरिंग के लिए निर्देशित भी किया मुख्यमंत्री रविवार को आबूराज में आबूपर्वत विकास समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आबूराज में शहरी विकास, सड़क, पार्किंग, आवागमन के लिए विश्वस्तरीय सुविधाएं विकसित की जाएं, ताकि अधिक से अधिक पर्यटकों का…

Read More

राजसमंद में योग दिवस पर जनसैलाब, 86 हजार से अधिक लोगों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

जयपुर  अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन एवं आयुर्वेद विभाग के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्तरीय योगाभ्यास कार्यक्रम ऐतिहासिक पर्यटन स्थल नौ चौकी पाल पर उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम में आमजन की उल्लेखनीय सहभागिता देखने को मिली तथा 2390 योग अभ्यर्थियों ने सामूहिक योगाभ्यास में भाग लेकर योग के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। जिलेभर में संगम पोर्टल पर पंजीकृत 2909 स्थलों पर आयोजित योग कार्यक्रमों में लगभग 86 हजार 600 लोगों ने सहभागिता कर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को जनआंदोलन का स्वरूप प्रदान किया। कार्यक्रम में राजसमंद…

Read More

बाड़मेर में ग्रामीण सेवा शिविर का निरीक्षण, रोहित गुप्ता ने लाभार्थियों को दिए प्रमाण पत्र

बाड़मेर  बाड़मेर जिले के प्रभारी सचिव रोहित गुप्ता ने रविवार को बाड़मेर के पोकरासर में ग्रामीण सेवा शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रामीणों से संवाद करके फीडबैक लेने के साथ लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। श्री गुप्ता ने  पोकरासर ग्राम पंचायत मुख्यालय पर आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रामीणों से संवाद करते हुए शिविरों में संपादित किए जा रहे कार्याें के बारे में फीडबैक लिया। इस दौरान प्रभारी सचिव ने कहा कि राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप ग्रामीण सेवा शिविरों में आने वाले अधिकाधिक आमजन…

Read More

राजस्थान को रेलवे की बड़ी सौगात, जयपुर-दरभंगा और बीकानेर-साबरमती नई ट्रेनें शुरू

जयपुर  राजस्थान के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। भारतीय रेलवे ने प्रदेश को एक साथ दो लंबी दूरी की नई ट्रेनों की सौगात दी है। इनमें जयपुर (खातीपुरा)-दरभंगा अमृत भारत एक्सप्रेस और बीकानेर (लालगढ़)-साबरमती एक्सप्रेस शामिल हैं। दोनों ट्रेनों को 21 जून को केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव हरी झंड़ी दिखाए। बीकानेर में मंत्री वैष्णव ट्रेन रवाना कर चुके हैं। दोपहर बाद खातीपुरा जयपुर पहुंचकर दूसरी ट्रेन को भी ग्रीन सिग्नल देंगे। इन यात्रियों का सीधा फायदा उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया…

Read More