उर्वशी मिश्रा, रायपुर रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नवा रायपुर स्थित मंत्रालय महानदी भवन में आवास एवं पर्यावरण विभाग के विभागीय काम-काज की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान मुख्यमंत्री ने नवा रायपुर विकास प्राधिकरण के अतंर्गत संचालित कार्यो की जानकारी लेते हुए अधिकरियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में वित्त एवं आवास पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव राहुल भगत, सचिव आवास एवं पर्यावरण अंकित आंनद, एन आर डी ए…
Read MoreCategory: रायपुर
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने देवशयनी एकादशी की दी बधाई, बोले – भगवान श्रीहरि विष्णु की अनुकंपा समस्त जनमानस पर बनी रहे और सबके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का हो संचार
उर्वशी मिश्रा, रायपुर रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को देवशयनी एकादशी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। उन्होंने कामना की कि भगवान श्रीहरि विष्णु की अनुकंपा समस्त जनमानस पर बनी रहे और सबके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का संचार हो। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि सनातन परंपरा में देवशयनी एकादशी का विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार आज के दिन भगवान विष्णु चार मास के शयन में प्रवेश करते हैं, जिसे चातुर्मास कहा जाता है। इस अवधि में विवाह जैसे…
Read Moreपर्यावरण सरंक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली “वॉटर वुमन” शिप्रा पाठक ने CM साय से की मुलाकात, सीएम साय ने शिप्रा पाठक का किया आत्मीय सम्मान
उर्वशी मिश्रा, रायपुर रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली “वॉटर वुमन” के नाम से विख्यात शिप्रा पाठक ने सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने शिप्रा पाठक के पर्यावरण संरक्षण और विशेष रूप से सिंदूर पौधरोपण को जन-जन तक पहुंचाने में उनके महत्वपूर्ण योगदान की सराहना की। उन्होंने शिप्रा पाठक को शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। उल्लेखनीय है कि शिप्रा पाठक ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता और…
Read Moreनियद नेल्ला नार और युक्तियुक्तकरण से माओवाद प्रभावित गाँव में लौटी शिक्षा की रौशनी : दुरस्थ गांव ईरकभट्टी के बच्चों की आँखों में लौटी चमक, बंद स्कूल में फिर से गूंजे क, ख, ग…..
उर्वशी मिश्रा, रायपुर रायपुर। कभी वीरान पड़ा था ये स्कूल…. दरवाजों पर ताले लटकते थे, कमरे धूल और सन्नाटे से भरे रहते थे। लेकिन आज वही ईरकभट्टी का प्राथमिक शाला बच्चों की चहचहाहट और पाठों की गूंज से फिर से जीवंत हो उठा है। अबुझमाड़ के इस सुदूर गांव में फिर से शिक्षा की लौ जल उठी है, जिसका श्रेय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की सरकार द्वारा संचालित ‘नियद नेल्ला नार’ योजना और युक्तियुक्तकरण की पहल को जाता है। बीते कुछ वर्षों में माओवादी गतिविधियों…
Read Moreप्रदेश में युक्तियुक्तकरण से शिक्षा व्यवस्था में आया ऐतिहासिक सुधार : प्रदेश में अब कोई भी विद्यालय शिक्षक विहीन नहीं
उर्वशी मिश्रा, रायपुर रायपुर। प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ और संतुलित बनाने की दिशा में युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया से बेहतर परिणाम मिले हैं। प्रदेश में युक्तियुक्तकरण के पूर्व कुल 453 विद्यालय शिक्षक विहीन थे। युक्तियुक्तकरण के पश्चात एक भी विद्यालय शिक्षक विहीन नहीं है। इसी प्रकार युक्तियुक्तकरण के पश्चात प्रदेश के 5936 एकल शिक्षकीय विद्यालयों में से 4728 विद्यालयों में शिक्षकों की पदस्थापना की गई है जो कि शिक्षा व्यवस्था में सुधार की दिशा में एक सार्थक कदम है, जिससे निःसंदेह उन विद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था में…
Read Moreसामुदायिक वन अधिकार के संबंध में वन विभाग को बनाया गया नोडल एजेंसी, वन मंत्री केदार कश्यप के दिशा निर्देश पर आदेश स्थगित
उर्वशी मिश्रा, रायपुर/जगदलपुर रायपुर/जगदलपुर। MOTA (Ministry of Tribal Affairs) से CFRR प्रबंधन के संबंध में Model CFR Management Plan को लेकर छत्तीसगढ़ वन विभाग ने वन अधिकार पट्टा को लेकर एक आदेश जारी किया था। कार्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख छत्तीसगढ़ द्वारा वन महानिदेशक एवं विशेष सचिव, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, भारत सरकार से मॉडल सीएफआर Management Plan की प्रति. Traning Hand Book, सीएफआर Management Plan के क्रियान्वयन में वन विभाग की भूमिका तथा वन एवं आदिम जाति विभाग हेतु CFRR…
Read MoreCRPF एस आई हुआ लाखों के डिजिटल ठगी का शिकार, रुपए चुकाने पत्नी के बेचे गहने
शुभ मिश्रा, अंबिकापुर छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में सीआरपीएफ बटालियन से ठगी का मामला सामने आया है, जहां पदस्थ एक SI को डिजिटल अरेस्ट कर 22 लाख की ठगी कर ली गई। रुपए चुकाने के लिए उसने पत्नी के जेवर तो गिरवी रखे ही, साथ में बच्चे की FD भी तोड़ दी। 17 दिन डिजिटल अरेस्ट रहने के बाद उसने मामले की रिपोर्ट गांधीनगर थाने में दर्ज कराई। 5 जून की सुबह करीब 9.30 बजे सीआरपीएफ अंबिकापुर में पदस्थ एस आई आर. महेन्द्रन 55 वर्ष के पास अज्ञात नंबर…
Read MoreCM विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का हुआ विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय
सीएम साय साय का विजन – विकसित छत्तीसगढ़ 2047 के लिए डिजिटल क्रांति को नई गति देने पर बल उर्वशी मिश्रा, रायपुर रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि विकसित भारत 2047 के साथ विकसित छत्तीसगढ़ 2047 के लक्ष्यों को पूर्ण करने एवं सहज, सरल, त्वरित और पारदर्शिता के साथ सुचारू शासन की दिशा में इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी का महत्वपूर्ण योगदान है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मंत्रालय महानदी भवन में इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग की गहन समीक्षा बैठक ली। इस…
Read Moreश्री मेडिशाइन हॉस्पिटल का 14 गौरवशाली वर्ष : स्थापना दिवस के मौके पर निःशुल्क ओपीडी एवं जांच शिविर का आयोजन कल
उर्वशी मिश्रा, रायपुर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित श्री मेडिशाइन सुपर स्पेशियलिस्ट हॉस्पिटल, जो आधुनिक तकनीकों और समर्पित सेवाओं के लि ए जाना जाता है, ने अपने सेवा के 14 सफल वर्ष पूरे कर लिए हैं। इस अवसर पर 3 जुलाई को हॉस्पिटल के स्थापना दिवस पर मरीजों के लिए निःशुल्क ओपीडी एवं बीएमडी (Bone Mineral Density)और युरिक एसिड जांच का विशेष आयोजन किया जा रहा है। इसके साथ ही मरीजों को और अधिक लाभ देने हेतु 3 जुलाई से 3 अगस्त तक प्रतिदिन शाम 6 बजे…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय से केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास अठावले ने की सौजन्य मुलाकात, सीएम साय ने शॉल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर किया आत्मीय स्वागत
उर्वशी मिश्रा, रायपुर रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज मंत्रालय महानदी भवन में केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री साय ने शॉल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर राज्य शासन द्वारा सामाजिक एवं शैक्षणिक रूप से पिछड़े वर्गों, वृद्धजनों तथा दिव्यांगजनों के लिए संचालित योजनाओं के संबंध में विस्तृत चर्चा की। उन्होंने केंद्र प्रवर्तित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के प्रति राज्य सरकार के प्रयासों की जानकारी दी। केंद्रीय…
Read Moreछत्तीसगढ़ में आदिम जाति कल्याण मंत्री रामविचार नेताम के खिलाफ फर्जी शिकायत, सामने आई नई जानकारी
उर्वशी मिश्रा, रायपुर रायपुर। हिन्दू जागृति समिति के छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के राज्य समन्वयक सुनील घनवट ने एक बयान जारी कर कहा है कि उनके नाम का फर्जी तरीके से इस्तेमाल कर छत्तीसगढ़ के आदिम जाति कल्याण मंत्री रामविचार नेताम के खिलाफ शिकायत की गई है। इस संबंध में उन्होंने 12 जून को पुणे के पुलिस कमिश्नर के कार्यालय में शिकायत भी की है। विगत 29 अप्रैल को सुनील घनवट के हस्ताक्षर से आदिम जाति कल्याण मंत्री रामविचार नेताम, राकेश अग्रवाल, मनोज अग्रवाल…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय से निरंजन पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर डॉ. स्वामी कैलाशनंद गिरी जी महाराज ने की सौजन्य भेंट
उर्वशी मिश्रा, रायपुर रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज निरंजन पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर डॉ. स्वामी कैलाशनंद गिरी जी महाराज ने सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री साय ने निरंजन पीठाधीश्वर श्री श्री 1008 आचार्य महामंडलेश्वर डॉ. स्वामी कैलाशनंद गिरि जी महाराज के साथ विभिन्न आध्यात्मिक विषयों पर चर्चा की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, केंद्रीय राज्य मंत्री महिला एवं बाल विकास सावित्री ठाकुर, राज्य बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा, वन विकास निगम के अध्यक्ष रामसेवक पैंकरा,…
Read Moreगौसेवकों ने न्यायधानी में किया जल सत्याग्रह, इन मांगों को लेकर लगाई प्रशासन से गुहार
शिवानी शर्मा, बिलासपुर आज बिलासपुर गौ सेवा धाम के गौ सेवकों ने जल सत्याग्रह किया जिसमे घी कुंड मोपका तालाब में पानी के अंदर जाकर जल सत्याग्रह किया गया गौसेवकों ने इसके पहले दण्डवत यात्रा मस्तूरी से बिलासपुर तक निकाली थी जिसमें प्रशासन को ११ सूत्रीय मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा गया था जिसमें शासन को 15 दिनों का समय दिया था लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई जिस पर गौ सेवकों जल सत्याग्रह किया और आज सुबह 10.30 बजे से जल सत्याग्रह किया जिसमें मुख्य रूप से…
Read Moreआस्था, भक्ति और उल्लास से परिपूर्ण अद्भुत व आकर्षक वातावरण में निकाली गई रथयात्रा, सीएम साय ने सपत्नीक की विधि-विधान से पूजा अर्चना
भगवान श्री जगन्नाथ, भाई बलभद्र एवं बहन सुभद्रा जगन्नाथ मंदिर दोकड़ा से मौसीबाड़ी पहुंचे, 9 वें दिन होगी भव्य वापसी गजपति महाराजा की परंपरागत भूमिका में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय रथयात्रा में हुए शामिल उर्वशी मिश्रा, रायपुर जशपुर ज़िले के ऐतिहासिक एवं प्राचीन श्री जगन्नाथ मंदिर दोकड़ा में इस वर्ष भी रथयात्रा महोत्सव का आयोजन परंपरा, श्रद्धा और भव्यता के साथ निकाली गई। रथ यात्रा से पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं उनकी धर्मपत्नी कौशल्या साय ने जगन्नाथ मंदिर में पूरे विधि-विधान से भगवान श्री जगन्नाथ, भाई बलभद्र एवं…
Read Moreसीएम विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को दी महाप्रभु जगन्नाथ जी की रथयात्रा की बधाई, भगवान से की प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की प्रार्थना
उर्वशी मिश्रा, रायपुर रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने इस पावन अवसर पर भगवान जगन्नाथ से सभी नागरिकों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि महाप्रभु जगन्नाथ के धाम पुरी सहित विभिन्न स्थानों पर रथयात्रा बड़े धूमधाम और श्रद्धा के साथ निकाली जाती है। भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और माता सुभद्रा की यह यात्रा भारत की सांस्कृतिक एकता और सौहार्द्र का सशक्त प्रतीक है। मुख्यमंत्री साय ने…
Read More