उर्वशी मिश्रा, कटगी कटगी। आदर्श ग्राम पंचायत कटगी में भगवान जगन्नाथ स्वामी की रथयात्रा बड़ी ही धूमधाम से निकाली गई। बस स्टैंड से बस्ती होते हुए चौगान पारा तक रथयात्रा निकाली गई। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी भगवान जगन्नाथ स्वामी का पूजा-अर्चना कर लोगों ने आशीर्वाद लिया। साथ ही कीर्तन भजन के साथ रथयात्रा निकाली गई। रजूतिया का है खास महत्व छत्तीसगढ़ी में यह रथयात्रा को रजूतिया तिहार के नाम से जाना है हर साल भक्तों को रथयात्रा की बड़ी इंतजार रहती है बड़ी संख्या…
Read MoreCategory: Latest
आस्था, भक्ति और उल्लास से परिपूर्ण अद्भुत व आकर्षक वातावरण में निकाली गई रथयात्रा, सीएम साय ने सपत्नीक की विधि-विधान से पूजा अर्चना
भगवान श्री जगन्नाथ, भाई बलभद्र एवं बहन सुभद्रा जगन्नाथ मंदिर दोकड़ा से मौसीबाड़ी पहुंचे, 9 वें दिन होगी भव्य वापसी गजपति महाराजा की परंपरागत भूमिका में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय रथयात्रा में हुए शामिल उर्वशी मिश्रा, रायपुर जशपुर ज़िले के ऐतिहासिक एवं प्राचीन श्री जगन्नाथ मंदिर दोकड़ा में इस वर्ष भी रथयात्रा महोत्सव का आयोजन परंपरा, श्रद्धा और भव्यता के साथ निकाली गई। रथ यात्रा से पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं उनकी धर्मपत्नी कौशल्या साय ने जगन्नाथ मंदिर में पूरे विधि-विधान से भगवान श्री जगन्नाथ, भाई बलभद्र एवं…
Read Moreसीएम विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को दी महाप्रभु जगन्नाथ जी की रथयात्रा की बधाई, भगवान से की प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की प्रार्थना
उर्वशी मिश्रा, रायपुर रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने इस पावन अवसर पर भगवान जगन्नाथ से सभी नागरिकों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि महाप्रभु जगन्नाथ के धाम पुरी सहित विभिन्न स्थानों पर रथयात्रा बड़े धूमधाम और श्रद्धा के साथ निकाली जाती है। भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और माता सुभद्रा की यह यात्रा भारत की सांस्कृतिक एकता और सौहार्द्र का सशक्त प्रतीक है। मुख्यमंत्री साय ने…
Read Moreछत्तीसगढ़ के खेल सितारे बढ़ा रहे देश और राज्य का गौरव,पहुंच रहे मैदान से मेडल तक
उर्वशी मिश्रा, रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा विश्वस्तरीय खेल अधोसंरचना और खिलाड़ियों को दिए जा रहे प्रोत्साहन की बदौलत देश के खेल क्षितिज में छत्तीसगढ़ का नाम तेजी से उभर रहा है, इसके चलते नए-नए खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर अपना जौहर दिखा रहे हैं। राज्य के खिलाड़ियों को मैदानों से निकलकर मेडल तक का सफर तय करने में अब कम वक्त लग रहा है। इसका हालिया उदाहरण बैडमिंटन में आकर्षी कश्यप का है, जिन्होंने अपनी राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर चमक बिखेरी है। छत्तीसगढ़ में उपलब्ध सुविधाओं को…
Read MoreCM विष्णुदेव साय ने रोहतक पहुंचकर स्वर्गीय परमेश्वरी देवी को अर्पित की श्रद्धांजलि
उर्वशी मिश्रा, रायपुर रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज हरियाणा के रोहतक पहुंचे, जहाँ उन्होंने हरियाणा सरकार के पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु के निवास सिंधु भवन पहुंचकर शोक संवेदनाएँ व्यक्त कीं। मुख्यमंत्री साय ने कैप्टन अभिमन्यु की पूज्य माताजी परमेश्वरी देवी जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उन्होंने शोकाकुल परिजनों से भेंट कर उन्हें सांत्वना दी तथा ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
Read Moreछत्तीसगढ़ के विकास के लिए मध्य क्षेत्रीय परिषद बना सार्थक मंच : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
उर्वशी मिश्रा, रायपुर उत्तरप्रदेश के वाराणसी में आयोजित मध्य क्षेत्रीय परिषद की 25वीं बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि यह परिषद केन्द्र और राज्यों के बीच सहयोग और समन्वय का सशक्त मंच बन चुकी है, जिसके माध्यम से छत्तीसगढ़ सहित मध्य भारत के विभिन्न क्षेत्रों के विकास को नई दिशा मिली है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में मध्य क्षेत्रीय परिषद ने ठोस योगदान दिया है। छत्तीसगढ़ राज्य की अर्थव्यवस्था, आंतरिक सुरक्षा,…
Read More‘काशी के कोतवाल’ श्री काल भैरव जी के दरबार में प्रदेश के मुखिया विष्णुदेव साय ने की पूजा-अर्चना, बाबा से की प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना
उर्वशी मिश्रा, रायपुर रायपुर। देवों के अधिदेव भगवान शंकर की पावन नगरी काशी में स्थित ‘काशी के कोतवाल’ श्री काल भैरव जी महाराज के दिव्य मंदिर में आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और देश के कल्याण हेतु प्रार्थना की। इस पावन अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने बाबा काल भैरव की विधिवत आराधना की और संपूर्ण राष्ट्र के लिए मंगलकामना की। उन्होंने कहा कि बाबा भैरवनाथ की कृपा समस्त देशवासियों पर निरंतर बनी रहे, यही मेरी प्रार्थना है। उन्होंने देश के…
Read MoreCM विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की दी बधाई, बोले – स्वस्थ और निरोगी शरीर के लिए योग को जीवन शैली का हिस्सा बनाएं
उर्वशी मिश्रा, रायपुर रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को ग्यारहवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री साय ने कहा है कि योग को शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य को बनाए रखने का उत्तम साधन माना गया है। यह भारत की प्राचीन परंपरा है। हमारे ऋषि-मुनियों ने इसके महत्व को बहुत पहले से ही जान लिया था। अब पूरा विश्व योग का महत्व समझ रहा है। मुख्यमंत्री साय ने कहा है कि योग मूल रूप से शरीर, मन और आत्मा को शुद्ध…
Read Moreअंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर छत्तीसगढ़ में ऐतिहासिक आयोजन : ‘योग संगम-हरित योग’ थीम पर प्रदेशभर में सामूहिक योग, सीएम साय जशपुर तो राज्यपाल डेका रायपुर में करेंगे नेतृत्व
उर्वशी मिश्रा, रायपुर रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है। जिला मुख्यालयों से लेकर ग्राम पंचायत स्तर तक 21 जून को इस बार ’’योग संगम-हरित योग’’ थीम पर सामूहिक योगाभ्यास का कार्यक्रम आयोजित होगा। जिला मुख्यालयों में आयोजित सामूहिक योगाभ्यास के कार्यक्रम में राज्यपाल, मुख्यमंत्री, केंद्रीय राज्य मंत्री, उपमुख्यमंत्री द्वय, मंत्रीगण, सांसद एवं विधायकगण मुख्य अतिथि होंगे। छत्तीसगढ़ सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार जिला मुख्यालयों में आयोजित होने वाले सामूहिक योगाभ्यास में…
Read MoreCM विष्णु देव साय को बस्तर के ऐतिहासिक ‘गोंचा महापर्व’ का आमंत्रण : ‘तुपकी’ भेंट कर किया गया सम्मान
उर्वशी मिश्रा, रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज रात्रि उनके निवास परिसर में जगदलपुर विधायक किरण देव के नेतृत्व में गोंचा महापर्व आयोजन समिति के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य भेंट की। प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री को संभागीय मुख्यालय जगदलपुर में आयोजित गोंचा महापर्व में सम्मिलित होने का न्यौता दिया। उन्होंने बताया कि छह सौ वर्षों से अधिक समय से निरंतर मनाया जा रहा यह पर्व बस्तर में सामाजिक समरसता और प्रेम का प्रतीक है। बस्तर दशहरा के बाद सबसे ज्यादा लंबे समय तक चलने वाले इस…
Read Moreदो सांडों के बीच लड़ाई की चपेट में आई महिला की हुई मौत, हारने वाले सांड ने भागते हुए लिया चपेट में, देखें वीडियो
योगेश कुमार, गरियाबंद गरियाबंद। गरियाबंद जिले के मैनपुर ब्लॉक के ग्राम सारनाबहाल में रविवार को सांड के हमले से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना उस समय हुई जब महिला बाजार से घर लौट रही थी और रास्ते में दो सांड आपस में लड़ रहे थे। उसी दौरान एक सांड ने महिला पर हमला कर दिया। यह पूरी घटना एक राहगीर के मोबाइल कैमरे में कैद हो गई, जो अब वायरल हो रही है। View this post on Instagram A post shared by…
Read Moreसाय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, नक्सली हिंसा में बलिदानी पुलिस जवानों के परिजनों को मिलेगी अब किसी भी विभाग में नौकरी, और फैसला पढ़ें
उर्वशी मिश्रा, रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां सिविल लाईन स्थित उनके निवास कार्यालय में आयोजित कैबिनेट की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए – 1. मंत्रिपरिषद ने अनुसूचित जनजाति और अनुसूचित जाति सूची में तकनीकी कारणों से शामिल होने से वंचित जातियों को प्राप्त होने वाली कतिपय सुविधाएं के संबंध में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए डिहारी कोरवा, बघेल क्षत्री, संसारी उरांव तथा पबिया, पविया, पवीया समाज के विद्यार्थियों को अनुसूचित जनजाति के समतुल्य एवं डोमरा जाति के विद्यार्थियों को अनुसूचित जाति…
Read MoreCM साय सेन समाज के महिला जिला अध्यक्षों एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में हुए शामिल, बोले – छत्तीसगढ़ की तरक्की और विकास में सेन समाज महत्वपूर्ण योगदान
बालोद में सामाजिक भवन निर्माण हेतु 20 लाख रूपये की घोषणा उर्वशी मिश्रा, रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि सेन समाज प्रगतिशील समाज है, इसका गौरवशाली इतिहास रहा है। हमारे सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक क्षेत्र में इस समाज का योगदान अतुलनीय है। यह समाज छत्तीसगढ़ की तरक्की और विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे है। मुख्यमंत्री साय आज राजधानी रायपुर में आयोजित सेन समाज के महिला जिला अध्यक्षों एवं प्रतिभा सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने बालोद नगर में सेन समाज के…
Read Moreसेना में भर्ती का सुनहरा मौका : सेना भर्ती के लिए ऑनलाइन परीक्षा 30 जून से प्रारंभ, इन पांच शहरों में होंगे CEE टेस्ट
उर्वशी, रायपुर भारतीय सेना द्वारा सेना भर्ती के लिए ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) की तिथियां घोषित कर दी गई हैं। ज्वाइन इंडियन आर्मी की वेबसाइट पर पंजीकरण करने वाले उम्मीदवारों के लिए यह परीक्षा 30 जून 2025 से 04 जुलाई 2025 एवं 07 जुलाई 2025 से 10 जुलाई 2025 तक आयोजित की जाएगी। छत्तीसगढ़ के पांच परीक्षा केंद्रों – बिलासपुर, रायपुर, भिलाई (दुर्ग), दुर्ग और जगदलपुर – में प्रतिदिन तीन शिफ्टों में यह ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की जाएगी। अग्निवीर क्लर्क / एस.के.टी पद के लिए आवेदन करने वाले…
Read Moreविश्व रक्तदाता दिवस : रायपुर में भव्य रक्तदान शिविर और श्रद्धांजलि सभा का आयोजन, डॉक्टर छाया गौतम व अहमदाबाद विमान हादसे के दिवंगतों को दी गई श्रद्धांजलि
“रक्तदान करिए – जीवन बचाइए, और स्मृतियों को संजोइए…” उर्वशी मिश्रा, रायपुर आज 14 जून 2025, विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय, रायपुर में जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन और मॉडल ब्लड बैंक मेकाहारा के संयुक्त तत्वावधान में एक भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस पुनीत अवसर पर 100 से अधिक रक्तदाताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपने रक्त के माध्यम से अनगिनत जरूरतमंद जीवनों को संजीवनी देने का संकल्प लिया। शिविर का उद्देश्य न केवल रक्त की आवश्यकता को पूरा करना था,…
Read More
