राजस्थान में जनगणना 2027 की शुरुआत, सीएम भजनलाल शर्मा ने भरा Self Enumeration फॉर्म

जयपुर

 राजस्थान में आज यानी 1 मई 2026 से जनगणना 2027 के पहले चरण 'हाउस लिस्टिंग' की शुरुआत हो गई है. प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (Bhajanlal Sharma) ने जयपुर में सबसे पहले अपना स्व-गणना (Self Enumeration) प्रपत्र भरकर इस राष्ट्रीय अभियान का शुभारंभ किया है.

सीएम ने सोशल मीडिया के जरिए प्रदेशवासियों से अपील की कि वे इस प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाएं. उन्होंने कहा, 'सटीक जानकारी ही सरकार की योजनाओं को हर पात्र नागरिक तक पहुंचाने में मदद करेगी.' सीएम ने खुद ऑनलाइन फॉर्म भरकर यह संदेश भी दिया कि तकनीक के माध्यम से समय की बचत की जा सकती है.

ये भी पढ़ें :  अजीत अगरकर की प्रेंस कॉन्फ्रेंस में विराट कोहली के रिटायरमेंट से लेकर शमी को ड्रॉप करने तक किए कई खुलासे

आज से प्रदेश में प्रारंभ हो रही जनगणना के प्रथम चरण ‘हाउस लिस्टिंग' प्रक्रिया के अंतर्गत, मैंने अपना स्वयं-गणना (Self Enumeration) प्रपत्र भरा।

 यह प्रक्रिया सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को हर पात्र नागरिक तक प्रभावी रूप से पहुँचाने तथा प्रदेश के समग्र विकास के लिए सटीक नीतियाँ…

पहली बार घर बैठे खुद गणना करने की सुविधा
इस बार की जनगणना बेहद खास है क्योंकि पहली बार नागरिकों को वेब पोर्टल के जरिए अपनी जानकारी खुद भरने का विकल्प दिया गया है. सभी नागरिक 1 मई से 15 मई के बीच http://se.census.gov.in पर जाकर अपनी डिटेल खुद भर सकते हैं. अगर आप खुद फॉर्म भरते हैं, तो जब कर्मचारी आपके घर आएंगे, तो आपको लंबी कागजी कार्यवाही नहीं करनी होगी, बस अपनी SE ID दिखानी होगी.

ये भी पढ़ें :  पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में एमपी के 40 IAS अधिकारियों की ड्यूटी, आयोग ने तैनात किए ऑब्जर्वर

16 मई से 14 जून तक कर्मचारी घर-घर जाकर डेटा वेरिफिकेशन और मकानों की लिस्टिंग करेंगे.

तैयार रखें इन 33 सवालों के जवाब
जनगणना कर्मचारी जब आपके घर पहुंचेंगे, तो वे आपसे कुल 33 सवाल पूछेंगे. इनमें प्रमुख हैं:-
मकान का नंबर, फर्श, दीवार और छत किस सामग्री से बनी है?
परिवार के मुखिया का नाम, जेंडर और क्या वे एससी/एसटी वर्ग से हैं?
मकान अपना है या किराए का? परिवार के पास रहने के लिए कितने कमरे हैं?
पीने के पानी और रोशनी का मुख्य स्रोत क्या है?
शौचालय की सुविधा, गंदे पानी की निकासी और रसोईघर की क्या व्यवस्था है?
खाना पकाने के लिए कौन सा ईंधन (LPG/PNG) इस्तेमाल होता है?
घर में टीवी, इंटरनेट, लैपटॉप, स्मार्टफोन, साइकिल, कार या बाइक जैसी कितनी सुविधाएं मौजूद हैं?
परिवार मुख्य रूप से खाने में किस अनाज का इस्तेमाल करता है?

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment