नईदिल्ली
केंद्र सरकार ने आगामी साल 2026 के लिए सभी केंद्रीय सरकारी कार्यालयों की आधिकारिक छुट्टियों की सूची जारी कर दी है. इस सर्कुलर के अनुसार, कर्मचारियों को अनिवार्य छुट्टियों के अलावा प्रतिबंधित (Restricted) छुट्टियों की सूची में से दो अवकाश चुनने की अनुमति है.
हालांकि, दिल्ली/नई दिल्ली से बाहर तैनात कर्मचारियों के लिए छुट्टियों का इंफ्रास्ट्रक्चर कुछ अलग है. ऐसे कर्मचारियों के लिए 14 राष्ट्रीय स्तर की छुट्टियां अनिवार्य की गई हैं, जबकि 12 ऑप्शनल छुट्टी की सूची में से 3 छुट्टियां चुनना अनिवार्य होगा.
क्या ईद, मुहर्रम जैसी तारीखें बदल सकती हैं?
ये त्योहार चांद देखने पर निर्भर करते हैं, ऐसे में इनकी तारीख बदल सकती है। दिल्ली/नई दिल्ली में छुट्टी की तारीख में बदलाव हो सकता है, और यह बदलाव मंत्रालय की ओर से अलग से नोटिफाई किया जाएगा। दिल्ली के बाहर, छुट्टी की तारीख का फैसला वहां की राज्य सरकारें या केंद्र सरकार की स्थानीय कमेटियां करती हैं। अगर राज्य सरकार ईद की तारीख बदलती है, तो वहां के केंद्रीय दफ्तर भी उसी तारीख को छुट्टी दे सकते हैं।
अगर दिवाली रविवार को पड़े तो क्या होगा?
2026 में दिवाली रविवार, 8 नवंबर को पड़ रही है। हालांकि, कुछ राज्य दिवाली एक दिन पहले नरक चतुर्दशी को मनाते हैं। यदि कोई राज्य नरक चतुर्दशी को आधिकारिक दिवाली की छुट्टी घोषित करता है, तो उस राज्य के केंद्रीय दफ्तर भी उसी दिन दिवाली की छुट्टी दे सकते हैं।
पूरे भारत में अनिवार्य छुट्टियों की सूची (2026)
गणतंत्र दिवस
स्वतंत्रता दिवस
महात्मा गांधी जयंती
बुद्ध पूर्णिमा
क्रिसमस
दशहरा (विजयदशमी)
दिवाली (दीपावली)
गुड फ्राइडे
गुरु नानक जयंती
ईद-उल-फितर
ईद-उल-जुहा
महावीर जयंती
मोहर्रम
ईद-ए-मिलाद (प्रोफेट मोहम्मद का जन्मदिन)
वैकल्पिक छुट्टियां (Optional Holidays) – 2026
दिल्ली स्थित केंद्रीय कार्यालयों के लिए DoPT तीन वैकल्पिक छुट्टियां तय करता है, जबकि दिल्ली के बाहर राज्य की राजधानी स्थित CGEWCC तीन छुट्टियां निम्न सूची में से चुनती है-
दशहरा का अतिरिक्त दिन
होली
जन्माष्टमी
राम नवमी
महा शिवरात्रि
गणेश चतुर्थी/ विनायक चतुर्थी
मकर संक्रांति
रथ यात्रा
ओणम
पोंगल
सरस्वती पूजा (वसंत पंचमी)
विशु, बैसाखी, बिहू, उगादी, चैती चांद, गुड़ी पड़वा, नवरात्र प्रारंभ, नवरोज, छठ पूजा, करवा चौथ आदि
| S.No | Holiday | Date | Day |
| 1 | Republic Day | Jan 26 | Monday |
| 2 | Holi | Mar 4 | Wednesday |
| 3 | Id-ul-Fitr | Mar 29 | Sunday |
| 4 | Ram Navami | Mar 31 | Tuesday |
| 5 | Mahavir Jayanti | Apr 1 | Wednesday |
| 6 | Good Friday | Apr 3 | Friday |
| 7 | Buddha Purnima | May 31 | Sunday |
| 8 | Id-ul-Zuha (Bakrid) | June 26 | Friday |
| 9 | Muharram | June 26 | Friday |
| 10 | Independence Day | Aug 15 | Saturday |
| 11 | Janmashtami | Sep 4 | Friday |
| 12 | Milad-un-Nabi / Id-e-Milad | Sep 24 | Thursday |
| 13 | Mahatma Gandhi’s Birthday | Oct 2 | Friday |
| 14 | Dussehra | Oct 21 | Wednesday |
| 15 | Diwali | Nov 21 | Saturday |
| 16 | Guru Nanak’s Birthday | Nov 29 | Sunday |
| 17 | Christmas Day | Dec 25 | Friday |
प्रतिबंधित छुट्टियां (Restricted Holidays) – 2026 (Delhi/नई दिल्ली)
दिल्ली/नई दिल्ली में कर्मचारी इन सूची में से कोई भी दो अवकाश चुन सकते हैं. अन्य राज्यों में स्थानीय त्योहारों को ध्यान में रखते हुए संबंधित राज्य CGEWCC अपनी सूची तैयार करेगा.
| Holiday | Date | Day |
| New Year’s Day | Jan 1 | (Thursday) |
| Makar Sankranti | Jan 14 | (Wednesday) |
| Basant Panchami | Jan 16 | (Friday) |
| Guru Ravidas Jayanti | Feb 12 | (Thursday) |
| Maha Shivratri | Feb 26 | (Thursday) |
| Holika Dahan | Mar 3 | (Tuesday) |
| Chaitra Sukladi / Gudi Padwa / Ugadi | Mar 19 | (Thursday) |
| Easter Sunday | Apr 5 | (Sunday) |
| Tagore Jayanti | May 8 | (Friday) |
| Onam / Thiru Onam | Aug 26 | (Wednesday) |
| Raksha Bandhan | Aug 26 | (Wednesday) |
| Ganesh Chaturthi | Sep 14 | (Sunday) |
| Dussehra (Saptami, Ashtami, Navami) | Oct 18–20 | – |
| Karva Chauth | Oct 30 | (Thursday) |
| Chhath Puja | Nov 19 | (Wednesday) |
| Christmas Eve | Dec 24 | (Thursday) |
ईद और चांद देखने पर निर्भर त्योहारों में बदलाव संभव
सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि ईद-उल-फितर, ईद-उल-जुहा, मोहर्रम और ईद-ए-मिलाद जैसी चांद देखने पर आधारित छुट्टियों की अंतिम तिथियां बाद में अधिसूचित की जाएंगी.


