CG में लगातार बारिश से उफान पर इंद्रावती नदी, दर्जनों गांवों का टूटा संपर्क

जगदलपुर.

बस्तर और ओडिशा में लगातार हो रही झमाझम बारिश का असर अब इंद्रावती नदी पर दिखाई दे रहा है। इंद्रावती नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। जल स्तर 8.40 पहुंच गया है। जगदलपुर के पुराने पुलिया के ऊपर से भी पानी बहने लगा है।

नदी-नाले उफान पर होने के चलते दर्जनों गांवों का संपर्क भी टूट चुका है। इंद्रावती नदी के साथ उसके सहायक नाले भी पूरी तरह उफान पर है, जिससे आसपास के इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। स्थिति को देखते हुए SDRF को अलर्ट मोड पर रखा गया है। वहीं जगदलपुर तहसीलदार के मुताबिक, बाढ़ प्रभावित इलाकों में लगातार मुनादी कराकर लोगों को सतर्क किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें :  इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह

चित्रकोट भी अपने सवाब पर नजर आ रहा
बेलगांव नगरनार को जोड़ने वाले मार्ग के ऊपर से बाढ़ का पानी बह रहा है। लोग जान जोखिम में डालकर सड़क पार करते नजर आ रहे हैं। वहीं चित्रकोट भी अपने सवाब पर नजर आ रहा है। लगातार बारिश से चित्रकोट की खूबसूरती में चार चांद लग गई है।

ये भी पढ़ें :  उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व के जल स्रोतों में ऊदबिलाव की मौजूदगी के मिले प्रमाण

24 घंटे कुछ जगह भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट
छत्तीसगढ़ में अगले 24 घंटे कुछ जगह भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट है। गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की भी आशंका है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 7 दिनों तक प्रदेश में कहीं-कहीं मध्यम से भारी बारिश का दौर जारी रह सकता है। रायपुर में रविवार दोपहर से 2 घंटे तक लगातार तेज बारिश हुई, जिससे कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी। गायत्री नगर में जगन्नाथ मंदिर के पास नाले में फंसे एक लड़के को रस्सी के सहारे खींचकर बचाया गया।

ये भी पढ़ें :  जहॉ था डर और प्यास वहाँ अब विकास: लखपाल बना नई उम्मीद की मिसाल

अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के मुताबिक छत्तीसगढ़ में अगले 7 दिनों तक अलग-अलग स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश के दौर जारी रह सकते हैं। यानी बारिश की गतिविधियों में फिलहाल बड़ी राहत मिलने की संभावना नहीं है। प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में स्थानीय मौसम के अनुसार बारिश की तीव्रता अलग-अलग रह सकती है।

Share

Leave a Comment