CG NEWS : मंत्री की तबीयत बिगड़ी, इलाज के लिए हैदराबाद रेफर, सीएम ने फोन कर पूछा कुशलक्षेम

 

 

नेहा शर्मा, न्यूज राइटर, रायपुर, 15 अप्रैल, 2023

रायपुर। छत्तीसगढ़ के कांग्रेस सरकार में पीएचई मंत्री रूद्र कुमार की तबीयत बिगडऩे पर उन्हें इलाज के लिए हैदराबाद रेफर किया गया है। शनिवार को स्टेट प्लेन से मंत्री हैदराबाद के लिए रवाना हुए हैं। इससे पहले उनका इलाज रायपुर के एक निजी अस्पताल में चल रहा था।

ये भी पढ़ें :  मुख्यमंत्री साय ने प्रदेश के पहले सेमीकंडक्टर यूनिट का किया भूमिपूजन, छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का क्षण

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री रूद्र कुमार से टेलीफोन पर चर्चा कर उनके स्वास्थ्य का हालचाल जाना और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। वहीं शनिवार को विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत ने अस्पताल पहुंचकर उनसे मुलाकात की। जानकारी के मुताबिक, मंत्री का इलाज पिछले एक सप्ताह से रायपुर के अस्पताल में चल रहा था।

ये भी पढ़ें :  ब्रेकिंग : डी लिस्टिंग की मांग लिए सड़कों पर उतरेगा जनजातीय समाज...महारैली में हज़ारों की संख्या में शामिल होंगे लोग...पूरा मामला समझें

प्राप्त जानकारी के अनुसार ब्लड इन्फेक्शन की शिकायत को लेकर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आगे बेहतर इलाज के लिए हैदराबाद भेजा गया है।

सियासी सफर

गुरु रुद्र कुमार छत्तीसगढ़ के सतनामी समाज के गुरु हैं। वे युवक कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष रह चुके हैं। वे पहली बार साल 2008 में आरंग से विधायक हुए। साल 2013 में पार्टी ने उन पर फिर भरोसा जताया, लेकिन वे चुनाव हार गए। साल 2018 के विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज कर पहली बार मंत्री बने।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment