दिल्ली में बदला मौसम का मिजाज, तेज आंधी-बारिश से जनजीवन प्रभावित, IMD ने जारी किया अलर्ट

नई दिल्ली 
दिल्ली में मौसम अचानक बदल गया है। कई इलाकों में तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई है। मौसम विभाग ने पहले ही आज शाम के समय आंधी के साथ झमाझम बारिश की चेतावनी दी थी और येलो अलर्ट भी जारी किया था। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आज यानी 28 जून की शाम को दिल्ली में आंधी तूफान के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है और फिर रात में आंधी तूफान आ सकता है। इस दौरान अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री दर्ज किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें :  मिथुन चक्रवर्ती का ममता सरकार पर हमला, बोले- 'जैसे कश्मीरी पंडितों को निकाला गया, वैसे ही बंगाल में...'

इसके बाद 29 जून को भी शाम और रात को आंधी तूफान के साथ झमाझम बारिश होने के आसार है। मौसम विभाग ने कल के लिए भी लोगों को सतर्क करते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री के आसपास रह सकता है।

ये भी पढ़ें :  लालकृष्ण आडवाणी 98 वर्ष के, पीएम मोदी और अन्य दिग्गज नेताओं ने दी शुभकामनाएं

आगे कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग ने 30 जून से 2 जुलाई तक के लिए भी बारिश और तूफान की चेतावनी दी है। 30 जून और एक जुलाई को अधिकतम और न्यूनतम तापमान 33 डिग्री और 25-26 डिग्री दर्ज किया जा सकता है जबकि 2 जुलाई को ये 35 और 27 डिग्री के आसपास पहुंच सकता है।

ये भी पढ़ें :  BMC चुनाव नतीजों से पहले सीएम फडणवीस से मिले रामदास आठवले, जीत की दी अग्रिम बधाई

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment