दिल्ली में बदला मौसम का मिजाज, तेज आंधी-बारिश से जनजीवन प्रभावित, IMD ने जारी किया अलर्ट

नई दिल्ली 
दिल्ली में मौसम अचानक बदल गया है। कई इलाकों में तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई है। मौसम विभाग ने पहले ही आज शाम के समय आंधी के साथ झमाझम बारिश की चेतावनी दी थी और येलो अलर्ट भी जारी किया था। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आज यानी 28 जून की शाम को दिल्ली में आंधी तूफान के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है और फिर रात में आंधी तूफान आ सकता है। इस दौरान अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री दर्ज किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें :  IMD का अलर्ट: 12 अगस्त तक हो सकती है मूसलाधार बारिश, इन जिलों के लिए सख्त चेतावनी

इसके बाद 29 जून को भी शाम और रात को आंधी तूफान के साथ झमाझम बारिश होने के आसार है। मौसम विभाग ने कल के लिए भी लोगों को सतर्क करते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री के आसपास रह सकता है।

ये भी पढ़ें :  हरियाणा विधानसभा चुनावों के बीच JJP- ASP इस प्रत्याशी पर हमला, बाइक सवार 4 लोगों ने पर किया अटैक, गाड़ी के तोड़े शीशे

आगे कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग ने 30 जून से 2 जुलाई तक के लिए भी बारिश और तूफान की चेतावनी दी है। 30 जून और एक जुलाई को अधिकतम और न्यूनतम तापमान 33 डिग्री और 25-26 डिग्री दर्ज किया जा सकता है जबकि 2 जुलाई को ये 35 और 27 डिग्री के आसपास पहुंच सकता है।

ये भी पढ़ें :  Motorola ने लॉन्च किए Moto G37 और G37 Power: 20 हजार से कम में 5G स्मार्टफोन

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment