ChatGPT बनेगा आपका डिजिटल ‘सिक्योरिटी गार्ड’ – फर्जी लिंक और ऑनलाइन स्कैम से ऐसे करेगा सुरक्षा

नई दिल्ली

तमाम उपलब्ध AI चैटबॉट्स में ChatGPT का इस्तेमाल भारतीय सबसे ज्यादा करते हैं। हालांकि कम ही जानते हैं कि वे ChatGPT का इस्तेमाल अपने और फोन के सिक्योरिटी गार्ड के रूप में भी कर सकते हैं। बशर्ते इसके लिए जरूरी सेटअप करना आता हो। दरअसल आप ChatGPT में ही Malwarebytes के फीचर्स का फायदा उठा सकते हैं। ऐसे में यह बिना किसी एक्स्ट्रा ऐप के आपके फोन में मौजूद फर्जी लिंक और स्कैम मैसेज को खुद पहचानकर निकाल सकता है।

दरअसल कुछ समय पहले ही ChatGPT ने कुछ ऐप्स का खुद में इंटीग्रेशन किया था। ऐसे में उन ऐप्स के फीचर्स का लाभ आप ChatGPT से ही उठा सकते थे। इसी की वजह से अब आप ChatGPT के जरिए किसी भी संदिग्ध मैसेज या स्पैम गतिविधि का पता लगा सकते हैं।

ये भी पढ़ें :  बीच पर फैमिली टाइम: प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती ने नानी संग लगाई पूल में मस्तीभरी छलांग!

क्या है Malwarebytes?
Malwarebytes एक डिवाइस प्रोटेक्शन सॉफ्टवेयर है, जो कि 20 साल से पुराना ऐप है और इंफेक्टेड डिवाइसेज को क्लीन करने और यूजर्स को संभावित स्पैम से अलर्ट करने के मामले में सबसे भरोसेमंद समझा जाता है। इसका इस्तेमाल अब आप अलग से इसके ऐप या सॉफ्टवेयर को इंस्टॉल किए बिना ही, सीधा ChatGPT के जरिए कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें :  एपी ढिल्लों ने की अपने भारत दौरे की घोषणा

ChatGPT में Malwarebytes को कैसे सेटअप करें?
ChatGPT में इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए आपको:

    पहले ChatGPT अकाउंट में लॉग इन करें।
    अब सेटिंग्स में ऐप्स पर टैप करें।
    यहां ऐप स्टोर पर Malwarebytes को सर्च करें।
    ऐप मिल जाए, तो Connect पर क्लिक करें।
    इंटीग्रेट होने पर आप स्कैम और लिंक चेक रन कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें :  ChatGPT अब नहीं देगा मेडिकल, फाइनेंशियल और लीगल सलाह: OpenAI ने जारी की नई गाइडलाइन

ChatGPT से कैसे स्कैन करवाएं फोन?
ChatGPT से अपना फोन या कोई और डिवाइस स्कैन करवाने के लिए तीन तरीके अपना सकते हैं।

    पहला तरीका: @malwarebytes लिखें और उसे निर्देश दें, जैसे कि @malwarebytes, is this email a scam?
    दूसरा तरीका: ChatGPT में लिखें कि Malwarebytes, is this a scam? और इसके बाद उस टेक्स्ट, लिंक या फोन नंबर को पेस्ट कर दें, जिस पर आपको शक हो।
    तीसरा तरीका: आप + बटन पर क्लिक करके ड्रॉप-डाउन मेन्यू से Malwarebytes को चुनकर स्कैन रन करें।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment