भरतपुर में दो सप्ताह डेरा जमाने के बाद चीता KP-3 को कूनो नेशनल पार्क वापस भेजा गया

भरतपुर
भरतपुर जिले के बांध बारेठा अभयारण्य में 2 सप्ताह से डेरा जमाए चीता KP-3 को कूनो वापस भेज दिया है. वन विभाग की टीम KP-3 को सुरक्षित रूप से कूनो नेशनल पार्क लेकर पहुंची. KP-3 के बांध बारेठा क्षेत्र में रुकने से स्थानीय लोगों में डर का माहौल था. वन विभाग की निगरानी भी लगातार जारी थी. अब उसके सुरक्षित कूनो वापसी से स्थिति सामान्य हो गई है. वन विभाग के साथ कूनो नेशनल पार्क के लिए भी यह राहतभरी खबर है.

ये भी पढ़ें :  देवेंद्र फडणवीस की आज ताजपोशी, PM मोदी, नायडू और CM नीतीश सहित शामिल होंगे NDA के ये दिग्गज

15 दिन पहले भरतपुर पहुंचा था चीता
15 दिन पहले मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क से चीता भरतपुर पहुंचा था. लगभग 200 किमी का सफर तय कर जिले के बंध बारेठा वन्यजीव अभयारण्य पहुंच गया था. इसके बाद से ही उसकी मॉनिटरिंग की जा रही थी. KP-3 को ट्रैक करते हुए ट्रेंकुलाइज करके कूनो नेशनल पार्क के निर्धारित क्षेत्र में छोड़ा गया है. दोनों टीमों के समन्वय से मिशन सफल रहा.

ये भी पढ़ें :  स्कूल बस पलटी: 12 बच्चे घायल, ग्रामीणों ने सड़क जाम कर जताया गुस्सा

कूनो के चीतों को भा रहा राजस्थान
दरअसल, कूनो के चीतों को राजस्थान काफी भा रहा है. इससे पहले KP-2 का मूवमेंट भी राजस्थान में रहा. वन विभाग के अनुसार KP-3 नर चीता कूनो से भटककर बारां और झालावाड़ जिले तक पहुंच गया था. वहां से विशेषज्ञ टीम ने इसे ट्रेंकुलाइज कर करीब 800 KM दूर कूनो नेशनल पार्क के कोर एरिया में रिलीज किया था.

ये भी पढ़ें :  सहारनपुर में सरकारी जमीन पर बने मदरसों और मस्जिदों को नोटिस, 13 जुलाई तक जवाब मांगा

दूसरी बार कूनो से पहुंचा KP-3
लेकिन KP-3 दोबारा कूनो से निकलकर भरतपुर जिले की सीमा में आ गया था. करीब 2 सप्ताह तक इसका मूवमेंट रहा. स्थानीय लोगों में दहशत को देखते हुए भरतपुर वन विभाग और कूनो नेशनल पार्क की संयुक्त टीम ने ऑपरेशन चलाकर KP-3 को फिर से रेस्क्यू किया.

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment