छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री साय ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को फिजी के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से विभूषित होने पर दी बधाई

उर्वशी मिश्रा, न्यूज राइटर, रायपुर, 6 अगस्त 2024

रायपुर। CM विष्णुदेव साय ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को फिजी के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से विभूषित होने पर बधाई दी। X पोस्ट में सीएम ने लिखा, ‘गौरवान्वित हुआ।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु जी को फिजी के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘Companion of the Order of Fiji’ से विभूषित होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। यह हम सभी भारतवासियों के लिए गौरवशाली क्षण है। यह सम्मान दोनों देशों के बीच अटूट ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंधों की सर्वोच्च अभिव्यक्ति है। इस सम्मान से भारत और फ़िजी के आपसी संबंधों के नए आयाम स्थापित होंगे।माननीय राष्ट्रपति जी का हार्दिक अभिनंदन एवं देशवासियों को बधाई! जय हिंद..

ये भी पढ़ें :  गांव चलो अभियान में शामिल हुयें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक किरण देव

https://x.com/vishnudsai/status/1820776044280033615?t=sPWP_a8XnnuHv0uB3LZHHQ&s=19

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment