Chhattisgarh : CM बोले धर्मांतरण पर बहस के लिए तैयार, भाजपा के खिलाफ बोलो तो धर्म विरोधी हो जाते हैं….

 

उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 12 जनवरी, 2023

 

 

रायपुर। सिहावा विधानसभा क्षेत्र दौरे से लौटे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हेलीपैड में पत्रकारों के सवालों का जवाब दिया। अपने दौरे को लेकर कहा युवा दिवस स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर कहा पूरा देश ही नहीं बल्कि पूरा विश्व उनका स्मरण कर रहा है। स्वामी विवेकानंद ने बहुत ही ज्यादा समय रायपुर में बिताया है। डे भवन के जीर्णोधार की शुरुआत की जाएगी।

ये भी पढ़ें :  Balrampur Crime : शर्मनाक! आइसक्रीम खिलाने के बहाने नाबालिग से गैंगरेप, तीन गिरफ्तार

भाजपा द्वारा आपातकाल लगाने की बात पर कहा, समय समय पर अलग अलग कानून बनाया जाता है। यहां तो भाजपा के खिलाफ बोलो तो धर्म विरोधी हो जाते है। दिल्ली के बारे में बोलो तो राष्ट्रविरोधी कहलाते है। मुख्यमंत्री ने कहा धर्मांतरण पर बहस के लिए तैयार है।

भाजपा सरकार में किए निवेश पर मुख्यमंत्री ने दिए आंकड़े। उन्होंने बताया बीजेपी के शासन में 1553 करोड़, 2018 में 1 हजार 14 करोड़, हमारे समय मे 2020 में 73567 करोड़, 2021 में 2494 करोड़, 2022 में 2753 करोड़ है। इंडस्ट्रियल इंटरपेन भारत सरकार की वेबसाइट में है ये आंकड़े बताने के लिए काफी है की भाजपा में क्या स्थिति थी और कांग्रेस में क्या स्थिति है।

ये भी पढ़ें :  दो दिन पहले सास की हत्या करने वाली बहू को पुलिस ने गिरफ्तार

भाजपा नेताओं की दिल्ली दौड़ पर कहा आज तक प्रदेश से कोई केंद्रीय मंत्री नही मिला है। दिल्ली जाना अच्छा है की अगर उन्हे बुलाया गया है तो हम भी चाहते है को छत्तीसगढ़ से भी कोई केंद्रीय मंत्री हो। मुख्यमंत्री ने भाजपा पर कसा तंज, कहा 15 साल की भाजपा सरकार एक भी प्रदेश से केंद्रीय मंत्री नही बना है जबकि पहले ऐसा नहीं था।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment