छत्तीसगढ़-दिन और रात का पारा सामान्य से ज्यादा, सरगुजा संभाग में शीतलहर

सरगुजा/रायपुर।

छत्तीसगढ़ में इन दिनों तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। प्रदेश के अधिकतर जिलों में ठंड लगभग गायब हो गई है, लेकिन सरगुजा संभाग के जिलों में शीतलहर की स्थिति बनी हुई है। अभी भी इन इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। आज मंगलवार को मौसम साफ रहेगा। साथ ही न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव के संभावना नहीं है।

ये भी पढ़ें :  अटल डिजिटल सुविधा केन्द्रों से सशक्तिकरण की राह पर मुंगेली

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अगले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। उसके बाद अगले चार दिनों में न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री की बढ़ोतरी होगी। इन दिनों ज्यादातर जिलों में अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है। रात में लगभग ठंड गायब हो गई है। लेकिन सरगुजा संभाग के जिलों में शीतलहर की स्थिति बनी हुई है। मौसम एक्सपर्ट ने बताया कि सरगुजा संभाग के जिलों में शीतलहर चल रही है। इन जिलों की तुलना में यहां कड़ाके की ठंड पड़ रही है। आगामी दिनों में न्यूनतम तापमान में हल्की बदलाव हो सकती है। हालांकि बाकि जिलों में पारा बढेगा। वहीं अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से 4.6 डिग्री कम था। प्रदेश में सबसे ठंडा बलरामपुर रहा है। यहां न्यूनतम तापमान 3.7 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं सर्वाधिक अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री दुर्ग में रहा। आज राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment