छत्तीसगढ़-कोरबा में ऑर्गेनिक बेसन मिला गुणवत्ताहीन, त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों में घालमेल

कोरबा।

त्योहारी सीजन में मिलावट की मिल रही शिकायतों पर खाद्य औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने जियो मार्ट सहित अन्य दुकानों पर दबिश देकर खाद्य पदार्थों के नमूने लिए थे. जांच में जिओमार्ट के ऑर्गेनिक बेसन के अलावा कुछ दुकानों के खाद्य पदार्थ के नमूने फेल हुए हैं. मामलों में विभाग जल्द आगे की कार्रवाई करने जा रहा है.

ये भी पढ़ें :  छत्तीसगढ़-कोरबा में मालगाड़ी के सामने कूदा युवक, क्षत विक्षत शव की शिनाख्त में जुटी पुलिस

खाद्य औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारी विकास भगत ने बताया कि हाल में ही कुछ नमूनों की जांच रिपोर्ट हमारे पास पहुंची है, जिसमें जियोमार्ट के ऑर्गेनिक बेसन के अलावा कुछ और दुकानों के खाद्य पदार्थ के नमूने फेल हुए हैं. मामलों में कार्रवाई के लिए अगली प्रक्रियाएं जल्द की जाएगी.

ये भी पढ़ें :  BREAKING : चुनावी साल में कर्मचारियों पर मेहरबान हुई राज्य सरकार...तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को लेकर भी बड़ा फैसला..DA पर क्या हुआ निर्णय? पढ़िए

बिना लाइसेंस के कैफे-फैक्ट्री
खाने-पीने की सामग्रियों में मिलावट का ही मामला नहीं है, शहर में ऐसे कई मिक्चर की फैक्ट्री चल रही है, जहां नियमों को तार पर रखकर काम किया जा रहा है. इसके अलावा शहर के अलावा पर्यटन स्थलों पर बिना लाइसेंस के कैफे संचालित हो रहे हैं. जानकारों का कहना है कि इस पर भी प्रशासन को ध्यान देने की जरूरत है.

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment