छत्तीसगढ़ पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए शूटर विक्की शर्मा को किया गिरफ्तार

रायपुर

झारखंड के कुख्यात सुजीत गैंग से जुड़े शूटर विक्की शर्मा को रायपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। विक्की शर्मा नवंबर 2024 में रांची में हुई एक बड़ी वारदात के बाद से फरार चल रहा था। वह रायपुर में अपनी पहचान छुपाते हुए फरारी काट रहा था। रायपुर क्राइम ब्रांच को गुप्त सूचना मिली, जिसके आधार पर उसे गिरफ्तार किया गया।

ये भी पढ़ें :  कोंडागांव सड़क हादसा: बाइक-ट्रक टक्कर में सीएएफ जवान की मौत, परिजनों में शोक की लहर

पुलिस के अनुसार, विक्की शर्मा झारखंड के कई संगीन मामलों में वांछित था। नवंबर 2024 में रांची में हुई वारदात के बाद से ही वह फरार था। रायपुर में गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से नकली दस्तावेज और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है।

रांची पुलिस टीम पहुंची रायपुर
रांची पुलिस की एक टीम आरोपी को लेने के लिए रायपुर पहुंच चुकी है। प्रारंभिक पूछताछ में विक्की ने कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी हैं, जिनसे सुजीत गैंग के नेटवर्क को लेकर पुलिस को सुराग मिले हैं।

ये भी पढ़ें :  नया रायपुर में 04-06 नवम्बर तक राज्योत्सव का होगा भव्य आयोजन छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस

गौरतलब है कि झारखंड के सुजीत गैंग का नाम कई गंभीर आपराधिक मामलों में सामने आया है। पुलिस इस गिरफ्तारी को गैंग के खिलाफ बड़ी सफलता मान रही है।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment