छत्तीसगढ़ बनेगा प्राकृतिक पेंट का हब, प्रदेश के 25 जिलों में प्रारंभ होंगी गोबर पेंट बनाने की 37 यूनिट

 

उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 10 जनवरी, 2023

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को राशि वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री बघेल अपने निवास कार्यालय में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को 7 करोड़ 05 लाख रूपए का भुगतान किया। कार्यक्रम में कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे भी उपस्थित थे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा, छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, कृषि उत्पादन आयुक्त डॉ. कमलप्रीत सिंह भी उपस्थित थे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश के 25 जिलों के 37 गौठानों में गोबर पेंट बनाने की 37 यूनिट शुरू करने की घोषणा की।

ये भी पढ़ें :  डोनाल्ड ट्रंप के पदभार ग्रहण करने के बाद से यूएस डॉलर में लगातार गिरावट

वर्तमान में रायपुर और दुर्ग जिले में 2-2 और कांकेर में 01 प्राकृतिक पेंट बनाने की यूनिट में उत्पादन शुरू हो रहा है। 8997 लीटर उत्पादित प्रकृतिक पेंट में से 3307 लीटर की बिक्री से 7 लाख 2 हजार 30 रुपए की आमदनी हुई है।
वहीं 96 गौठनों में अब तक 4 रुपए लीटर में 1 लाख 15 हजार 423 लीटर गौमूत्र खरीद गया। गौमूत्र से बनाए गये कीटनाशक ब्रम्हास्त्र और वृद्धिवर्धक जीवामृत की बिक्री से महिला स्व सहायता समूहों को 22.43 लाख रूपए की आय हुई है।

ये भी पढ़ें :  प्रदेश के पर्यटन को मिली नई पहचान : मधेश्वर पहाड़ को मिला शिवलिंग की विश्व की सबसे बड़ी प्राकृतिक प्रतिकृति शिवलिंग होने का गौरव-मुख्यमंत्री

 

मुख्यमंत्री ने 16 दिसम्बर से 31 दिसम्बर तक गौठानों में पशुपालक ग्रामीणों, किसानों, भूमिहीनों से क्रय 2.29 क्विंटल गोबर के एवज में उनके खाते में 4 करोड़ 59 लाख रूपए की राशि ऑन लाईन अंतरित की। साथ ही गौठान समितियों को 1.46 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया। महिला समूहों के खाते में 01 करोड़ रूपए की लाभांश राशि अंतरित की गई।

ये भी पढ़ें :  भाजपा नेताओं के इशारे पर हो रही कार्रवाई- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment