Chhattishgarh : युवकों ने नग्न होकर किया प्रदर्शन, फर्जी SC/ST प्रमाणपत्र पर नौकरी पाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

नेहा शर्मा, न्यूज राइटर, रायपुर, 18 जुलाई, 2023

रायपुर। फर्जी जाति मामले में कार्यवाही की मांग को लेकर अनुसूचित जाति, जनजाति वर्ग के युवाओ ने पूर्ण नग्न (निर्वस्त्र) प्रदर्शन किया। छत्तीसगढ़ विधानसभा की तरफ भागे एसटीएससी वर्ग के युवा। प्रदेशभर के 100 से अधिक युवाओं ने विसभा के सामने प्रदर्शन करने की चेतावनी दी थी। आंदोलन की चेतावनी देने वाले युवाओं को रातभर धरपकड़ कार्य में पुलिस जुटी रही। प्रदर्शन करने वालों को विसभा के पास पुलिस ने रोककर हिरासत में लिया।

ये भी पढ़ें :  Ujjain News : महाकाल की सवारी पर थूकने वाले आरोपित अदनान मंसूरी के घर चला बुलडोजर, ढोल-नगाड़ों के साथ पहुंची टीम

बता दें कि जब मंत्रियों का काफिला सड़कों से गुजर रहा था। तब फर्जी जाति प्रमाण पत्र से नौकरी करने वालों पर कार्रवाई की मांग को लेकर एससी एसटी वर्ग के युवाओं ने ये प्रदर्शन किया है। हाथों में तख्ती लेकर नग्न प्रदर्शन किया गया। आरोप है कि 267 फर्जी प्रमाणपत्र धारी लोगों को संरक्षण दिया जा रहा है।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment