मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ईंट भट्ठा श्रमिकों की मृत्यु पर गहरा दुख प्रकट किया

 

नेहा शर्मा, रायपुर, 15 मार्च, 2023

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महासमुंद जिले के बसना विकासखंड के ग्राम गढ़फुलझर में ईंट भट्ठा में काम वाले 5 श्रमिकों की मृत्यु पर गहरा दुख प्रकट किया है।

उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों को मृतकों के परिजनों को हर संभव सहायता देना और गंभीर रूप से बीमार एक श्रमिक को बेहतर से बेहतर इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

ये भी पढ़ें :  सलमान का ख़ौफ़नाक चेहरा…CG के चाँपा में सलमान ने अपने बच्चों को बेरहमी से मारा, घटना में एक बच्ची की दर्दनाक मौत, दूसरी अस्पताल में भर्ती 

बता दें कि महासमुंद जिले में बसना थाना अंतर्गत ग्राम गढ़फुलझर में बीती रात ईंट भट्ठा में ईंट पकाने के लिए आग लगाकर भट्ठा के ऊपर ही सो गए 6 श्रमिकों में से 5 की दर्दनाक मौत हो गई है। सभी शवों को इस वक्त पीएम के लिए रखा गया है। गांव में मातम पसरा हुआ है।

ये भी पढ़ें :  क्या फिर से Amazon में होगी छटनी? 14,000 कर्मचारियों पर लटकी तलवार

एक घायल श्रमिक की हालत भी गम्भीर बताई जा रही है। उपचार के लिए उन्हें बसना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है। बसना थाना प्रभारी ने घटना की पुष्टि की है।

मालिक ने श्रमिकों से ईंट बनवाकर उसे पकाने के लिए ठेका पर दिया था। जहां 6 श्रमिक – गंगा राम बिसी, दशरथ बिसी, मनोहर बिसी, सोनाचंद भोई , वरुण बरिहा, जनक राम बरिहा काम कर रहे थे। रात 12 बजे तक ईंट भट्ठा में काम चल रहा था।

ये भी पढ़ें :  Breaking : CM भूपेश मिले प्रधानमंत्री मोदी से... की राज्य में जल्द जनगणना कराने की मांग... कोल रॉयल्टी, जीएसटी क्षतिपूर्ति के मुद्दे पर प्रधानमंत्री से की चर्चा

ग्रामीणों का कहना है कि सभी श्रमिक भट्ठे के ऊपर ही सो गए थे। मृतकों में तीन लोग एक ही परिवार के पिता और दो पुत्र हैं गांंव में मातम छा गया है। आगे की कार्यवाही बसना पुलिस कर रही है।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment