मुख्यमंत्री ने आकाशीय बिजली से 8 लोगों की मृत्यु पर गहरी संवेदना व्यक्त की, की सहायता राशि स्वीकृत

उर्वशी मिश्रा, रायपुर

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजनांदगांव जिले में आकाशीय बिजली गिरने की घटना में मृतकों और उनके परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की है। उन्होंने जिला प्रशासन अधिकारियों को तत्काल सहायता राशि उपलब्ध कराने साथ-साथ घायलों के उपचार की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।

ये भी पढ़ें :  छत्तीसगढ़ : गौठानों के प्रबंधन चुस्त-दुरूस्त बनाने एक फरवरी से पशुपालन विभाग चलाएगा विशेष अभियान

ये घटना हुई

रो दिया राजनांदगाँव.. बिजली गिरने से बड़ा हादसा, चार पुरुष और चार बच्चों की मौत

रो दिया राजनांदगाँव.. बिजली गिरने से बड़ा हादसा, चार पुरुष और चार बच्चों की मौत

 

ग़ौरतलब है कि राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम जोरातराई में आकाशीय बिजली गिरने से 8 लोगों की मृत्यु हो गई है। जिला प्रशासन द्वारा मृतकों के परिजनों को आरबीसी 6-4 के तहत 4-4 लाख रूपए की सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है। आकाशीय बिजली गिरने से 5 बच्चे तथा 3 लोगों की मृत्यु हो गई है। इस घटना में एक घायल व्यक्ति का ईलाज अस्पताल में किया जा रहा है, वह खतरे से बाहर है।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment