मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने पुरस्कार वितरण समारोह में 21 अंतर्राष्ट्रीय पदक विजेताओं को किया सम्मानित

शिमला
मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने युवा सेवाएं और खेल विभाग द्वारा आयोजित नकद पुरस्कार वितरण समारोह में 21 अंतर्राष्ट्रीय पदक विजेताओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर ओलंपिक, पैरालंपिक, एशियाड और कॉमनवेल्थ खेलों में विजयी खिलाड़ियों को पुरस्कार राशि से नवाजा गया, जिसमें ऊना के पैरालंपिक एथलीट निषाद कुमार को सबसे बड़ी पुरस्कार राशि 7.80 करोड़ रुपए से नवाजा गया।

ये भी पढ़ें :  कैबिनेट ने कोटा में ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट की मंजूरी दी, 1,507 करोड़ का होगा खर्च

अपने संबोधन में सीएम सुक्खू ने कहा कि सरकार ने खिलाड़ियों के लिए पुरस्कार राशि 8 गुना बढ़ा दी है, क्योंकि जब खिलाड़ी अंतर्राष्ट्रीय मंच पर देश का नाम रोशन करते हैं, तो प्रदेश का भी नाम होता है। उन्होंने बताया कि इस साल के बजट में स्कूल और कॉलेज खेलों के लिए डाइट मनी बढ़ाई गई है, ताकि खिलाड़ियों को और बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

ये भी पढ़ें :  नई पीढ़ी का कौशल विकास के महत्व को समझना और आत्मसात करना देश के प्रौद्योगिक विकास के लिए आवश्यक - मंत्री टेटवाल

सीएम ने यह भी घोषणा की कि हर विधानसभा क्षेत्र में स्टेडियम बनाए जाएंगे और हिमाचल प्रदेश में अंतर्राष्ट्रीय मानकों के शूटिंग रेंज, स्वीमिंग पूल, बॉक्सिंग, कुश्ती, लॉन टेनिस कोर्ट जैसे अत्याधुनिक खेल सुविधाओं का निर्माण कार्य अगले साल से शुरू होगा। इसके अलावा अंतर्राष्ट्रीय मानकों के इंडोर स्टेडियम बनाने की दिशा में भी कदम बढ़ाए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें :  वनों को समाप्त करने का दुष्परिणाम है, जलवायु परिवर्तन : राज्यपाल पटेल

सीएम सुक्खू ने कहा कि जब प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनी थी तो खजाने में धन की कमी थी, लेकिन हमने फिर भी हार नहीं मानी। हम ऐसे निर्णय ले रहे हैं, जिनका फायदा आम लोगों को मिल रहा है। सरकार  प्रदेश को समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाने के लिए ठोस कदम उठा रही है।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment