रविश अग्रवाल, न्यूज़ राईटर, रायपुर,दिनाँक 14फरवरी2024
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी के रेल्वे स्टेशन से अयोध्या स्पेशल गाड़ी को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। इस आस्था ट्रेन से छतीसगढ़ के लगभग साढ़े 13 सौ राम भक्त राम लला के दर्शनों के लिए रवाना हुए।वहां उनके निवास एवं भोजन की भी समुचित व्यवस्था की गई है।मुख्यमंत्री ने कहा छत्तीसगढ़ के जनमानस की आकांक्षाओं, अपेक्षाओं, आस्थाओं एवं भावनाओं का सम्मान एवं उनका ख्याल रखने हम प्रतिबद्ध हैं।
इस मौके पर मुख्यमंत्री के साथ सांसद श्री सुनील सोनी, विधायक सर्वश्री कौशिक, राजेश मूणत, ख़ुशवंत साहेब, अनुज शर्मा भी मौजूद थे।
Share


