भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी जन्मदिन की बधाई

संगीता शर्मा, न्यूज़ राइटर, रायपुर, 20 जुलाई 2024

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े को जन्मदिन की बधाई दी. सीएम ने x पर लिखा, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े, आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. भगवान श्री सिद्धिविनायक से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं.

ये भी पढ़ें :  Chhath Parv 2023 : कल दिया जाएगा सूर्य को संध्या अर्घ्य, जानिए अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के नियम

विनोद श्रीधर तावड़े महाराष्ट्र से भारतीय जनता पार्टी के एक वरिष्ठ नेता हैं. वह पार्टी की महाराष्ट्र इकाई के महासचिव, मुंबई के अध्यक्ष, अखिल भारतीय राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद के सदस्य है. तावड़े 12वीं और 13वीं लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी की समन्वय समिति के प्रमुख सदस्य रहे थे. 2024 लोकसभा चुनाव के बाद उनका नाम पार्टी के महासचिव के लिए सामने आया है.

ये भी पढ़ें :  Chhattisgarh : अनियमित कर्मचारियों का निश्चितकालीन धरना आज से... 54 विभाग के अनियमित कर्मचारी देंगे धरना, उचित निर्णय नहीं लेने पर अनिश्चितकालीन धरना की चेतावनी

विनोद तावड़े का जन्म 20 जुलाई 1958 को मुंबई के गिरगांव इलाके में हुआ था. विनोद तावड़े सथाये कॉलेज (जिसे पहले ‘पारले कॉलेज’ के नाम से जाना जाता था) से हायर सेकेंडरी स्कूल पास आउट हैं. इसके बाद, उन्होंने ज्ञानेश्वर विद्यापीठ से पढ़ाई की थी।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment