मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विश्व रेडियो दिवस के अवसर पर दिया संदेश,रेडियो संवाद का सशक्त माध्यम

रविश अग्रवाल, न्यूज़ राईटर, रायपुर,दिनाँक 12फरवरी2024

 

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 13 फरवरी को विश्व रेडियो दिवस के अवसर पर संदेश देते हुए बताया कि रेडियो संचार का एक सशक्त माध्यम है और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, सार्वजनिक बहस तथा शिक्षा के प्रसार में रेडियो के महत्व को समझाने के उद्देश्य से वर्ल्ड रेडियो डे मनाया जाता है।

ये भी पढ़ें :  Raipur : बिल्डर की लापरवाही से कॉलोनी रहवासी परेशान, सुरक्षा के सम्बन्ध में शिकायत

मुख्यमंत्री साय ने कहा है कि सूचना के लिए सबसे शक्तिशाली और सस्ते माध्यम के तौर पर रेडियो को जाना जाता है। जिसके जरिए असंख्य लोगों तक संदेशों को पहुंचाया जाता रहा है। खासकर गांव , कस्बों और ऐसी जगहों पर रहने वाले लोगों तक, जहां संचार का कोई और माध्यम पहुंचना आसान नहीं है। वर्तमान में भी ‘‘रेडियो‘‘ संवाद का एक सशक्त माध्यम है।

ये भी पढ़ें :  शाह आज भरेंगे हुंकार, आम सभा के साथ संपर्क से समर्थन कार्यक्रम में भाग लेंगे : अरुण साव

मुख्यमंत्री साय ने कहा है कि भले ही रेडियो सदियों पुराना माध्यम है, लेकिन संचार के लिए इसका इस्तेमाल आज भी हो रहा है। आपात परिस्थितियों में भी रेडियो ने अपनी महत्ता स्थापित की है।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment