भाजपा वालों को सद्बुद्धि दें, इसके लिए आज सिद्धिविनायक गणेश जी के दर्शन करने जा रहा हूं- सीएम भूपेश बघेल

 

उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 27 फ़रवरी, 2023

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल महाराष्ट्र के लिए रवाना हो गए हैं। इस दौरान सीएम भूपेश बघेल ने एयरपोर्ट पर ED की छापेमारी, सोने की माला और अधिवेशन को लेकर मीडिया से चर्चा की। जहां सीएम भूपेश बघेल ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि महाधिवेशन रोकने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी। छत्तीसगढ़ की सुख शांति के लिए, भाजपा वालों को सद्बुद्धि दें, इसके लिए आज सिद्धिविनायक गणेश जी के दर्शन करने जा रहा हूं।

ये भी पढ़ें :  PMLA के तहत अब तक 1.45 लाख करोड़ रुपये की संपत्तियां जब्त की जा चुकी हैं, ED ने दिया हिसाब

ईडी कार्रवाई को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि पहले हमारे पदाधिकारी विधायकों के यहां छापा डाले, उसके बाद सरकारी विभागों में लेबर डिपार्टमेंट से क्या लेना देना है उनका। पर्यावरण विभाग का क्या लेना देना, वहां गए। उनके बाद जो वेंडर था, उनके घर से लेकर 4- 5 घंटा बिना आईडी कार्ड के, बिना नोटिस दिए गए, उनके घर बैठे रहे।

ये भी पढ़ें :  करोड़ छत्तीसगढ़वासियों की ओर से राष्ट्रपति मुर्मू का हार्दिक स्वागत करता हूं: मुख्यमंत्री साय

वहीं उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि भाजपा किस प्रकार से उन्हें बता रही है, समझना चाहिए। यह उन राज्य में नहीं जाना चाहती, जहां भाजपा है। कांग्रेस को टक्कर नही दे पा रह हैं। अपने जगह ईडी से लड़ाई लड़ रही हैं। ED दूसरे जगह भाजपा को मदद करने को जाती है, उनको भी सद्बुद्धि दे सिद्धिविनायक से प्रार्थना करूंगा।

ये भी पढ़ें :  Chhattisgarh Rain Alert : छत्तीसगढ़ में तीन दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने इन जिलों के लिए जारी किया ऑरेंज और येलो अलर्ट

वहीं सीएम बघेल ने कहा कि भाजपा झूठी हवा फैलाने के लिए सक्रिय रहती है। इस प्रदेश की संस्कृति है। बांस की माला सोने से भी ज्यादा मूल्यवान है। हमारे जनजाति विशेष प्रकार के गांव से माला बनाते हैं। भाजपा वालों को रमन सिंह से पूछ लेना चाहिए। उन्हीं के जिले में ये माला बनती है।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment