CM साय ने कवर्धा हादसे के मृतकों के परिजनों से फोन पर की बात, बोले- “शोक की घड़ी में हम सब आपके साथ हैं”…

 

 

उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 22 मई, 2024

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में हुए सड़क हादसे में मृतकों के परिजनों से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने फोन पर बात कर अपनी शोक संवेदना प्रकट की। सीएम ने परिजनों के साथ खड़े रहने की बात कही और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि बहुत ही दुःखद घटना घटित हुई है, लेकिन होनी को टाला नहीं जा सकता। हम सब आपके साथ हैं, पूरी सरकार आप लोगों के साथ खड़ी है।

ये भी पढ़ें :  US ने बनाया सैटेलाइट जैमर, रूस-चीन की आसमानी आंख बंद करने की तैयारी, ऐसे करता है काम

 

उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी मिलते ही गृह मंत्री भी आप सभी से मुलाकात करने पहुंचे हैं। आप लोगों को हर संभव मदद की जाएगी। तेंदूपत्ता संग्रहण की राशि के अलावा हमारी सरकार आप सभी को पांच-पांच लाख रुपए देगी। आप सभी बहुत कष्ट में हैं, लेकिन हमारी शोक संवदेनाएं आप सभी के साथ है। आप सभी हमें अपना समझें। कुछ भी परेशानी हो तो गृह मंत्री को बताइये। वे त्वरित आपकी मदद करेंगे। हमारी सरकार आप सभी के लिए उचित मुआवजा की घोषणा कर रही है।

ये भी पढ़ें :  Cyclone Mocha : छत्तीसगढ़ में होगा तुफान चक्रवात मोका का प्रभाव, अगले पांच दिनों के लिए अलर्ट जारी, मौसम पर पढ़ें IMD की एडवाइजरी

 

गौरतलब है कि कबीरधाम के कुकदूर के बाहपाली गांव में तेंदूपत्ता तोड़ने गए श्रमिकों से भरी पिकअप के पलटने से 19 लोगों की मौत हो गई और कई श्रमिक घायल हो गए। घटना के बाद मृतकों के परिजनों के घर पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने उनको ढांढस बंधाया और फोन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से परिजनों की बात कराई। सीएम साय ने मृतक के परिवारों को हर संभव मदद करने की बात कही।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment