उर्वशी मिश्रा, न्यूज़ राइटर, रायपुर, 11 अगस्त 2024
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजनांदगांव दौरे पर रहेंगे। राजनांदगांव में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में आज सीएम शामिल होंगे।
तय कार्यक्रम के मुताबिक दोपहर साढ़े 12 बजे रायपुर से राजनांदगांव के लिए रवाना होंगे और दोपहर 1 बजे तिरंगा रैली कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर करीब ढाई बजे मिनीमाता निर्वाण दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे और दोपहर करीब 4 बजे राजनांदगांव से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रायपुर लौटेंगे।
इसके बाद शाम 4 बजकर 10 मिनट में बीजेपी प्रदेश कार्यालय मुख्यमंत्री पहुंचेंगे, जहां प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शामिल होंगे।
इसे भी पढ़ें-
Share