Cold Alert: उत्तर भारत में हाड़ कंपाने वाली ठंड, 7 दिन तक घना कोहरा; इन राज्यों में चलेगी शीतलहर

 नई दिल्ली
उत्तर भारत में अगले सात दिनों तक सुबह और शाम के समय बहुत घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी मध्य प्रदेश, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पू्र्वी राजस्थान में चार जनवरी को शीतलहर की चेतावनी है। इसके अलावा, पांच से आठ जनवरी के दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ के कुछ इलाकों, पांच से नौ जनवरी के दौरान पश्चिमी राजस्थान, पांच से 10 जनवरी के दौरान पूर्वी राजस्थान में और छह व सात जनवरी के दौरान झारखंड में शीतलहर चलने की पूरी संभावना है।
 
मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों के दौरान, उत्तर पश्चिम भारत में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। इसके बाद इसमें दो दिनों में तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिलेगी। अगले तीन दिनों के दौरान, मध्य और पूर्वी भारत में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। अगले दो दिनों में महाराष्ट्र में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभवना नहीं है। इसके बाद इसमें चार दिनों में तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी।

ये भी पढ़ें :  चांदी में 43,000 और सोने में 12,000 रुपये की गिरावट, जानिए युद्ध के बावजूद गोल्ड क्यों टूट रहा है?

जम्मू कश्मीर में पारा हिमांक के नीचे लुढ़का
वहीं, उत्तर भारत शनिवार को भयंकर ठंड की चपेट में रहा तथा जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में पारा हिमांक बिंदु से नीचे चला गया। मैदानी क्षेत्रों में भी ठंड का प्रकोप रहा और सुबह के शुरुआती घंटों में घना कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान लगाया है कि चार से सात जनवरी तक राष्ट्रीय राजधानी में अलग-थलग स्थानों पर शीतलहर चलने की संभावना है। विभाग ने रविवार को यहां घना कोहरा छाये रहने का ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। जब न्यूनतम तापमान मौसमी औसत से 4.5 से 6.5 डिग्री नीचे गिर जाता है, तब शीतलहर घोषित की जाती है।

ये भी पढ़ें :  देश में घरेलू LPG और कच्चे तेल का पर्याप्त भंडार उपलब्ध, सरकार का बयान

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, दिल्ली में न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसमी औसत से 1.2 डिग्री अधिक था। यहां अधिकतम तापमान 17.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से दो डिग्री कम था। यहां आयानगर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि लोधी रोड पर सबसे अधिक अधिकतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment