मुख्यमंत्री डॉ. यादव के मुख्य आतिथ्य में सारणी में होगा स्व सहायता समूहों का सम्मेलन

भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में 28 मई को बैतूल जिले के सारणी में स्व सहायता समूहों के सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ.यादव जिले के विकास को नई दिशा देने वाले 464.55 करोड़ रुपये की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे। सारणी में आयोजित स्व सहायता समूहों के सम्मेलन और विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमि पूजन कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्रीय राज्य मंत्री और बैतूल सांसद श्री दुर्गादास उईके और प्रदेश शासन के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री एवं बैतूल जिला प्रभारी मंत्री श्री नरेंद्र शिवाजी पटेल करेंगे।

ये भी पढ़ें :  ग्वालियर में सिकंदर कम्पू पर बनेगा 132/33 केव्ही विद्युत वितरण उप केन्द्र : ऊर्जा मंत्री तोमर

मुख्यमंत्री डॉ. यादव जिले की विकास पुस्तिका का विमोचन भी करेंगे। कार्यक्रम में बैतूल जिले द्वारा लखपति दीदी अभियान अंतर्गत किए जा रहे कार्यों पर आधारित लघु वीडियो फिल्म का प्रदर्शन होगा। जिले की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के स्टार्टअप कंपनियों में 8.5 करोड रुपए के निवेश के इंटेंट टू इन्वेस्ट लेटर का प्रस्तुतीकरण भी होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ भी वितरित करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत पौधारोपण करेंगे।

ये भी पढ़ें :  केन्द्रीय करों में राज्यों की हिस्सेदारी बढ़ाई जाए, इससे राज्यों की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी :मुख्यमंत्री डॉ. यादव

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment