कांग्रेस को हरियाणा में अपनी हार के बारे में गंभीरता से सोचना चाहिए : उमर

श्रीनगर
नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने बुधवार को कहा कि कांग्रेस को हरियाणा में अपनी हार के कारणों का पता लगाने के लिए गहराई से आत्मचिंतन करना चाहिए। हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी करने जा रही है। नेकां और कांग्रेस ने जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव गठबंधन में लड़ा था।

ये भी पढ़ें :  BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नितिन नबीन का नामांकन, दिग्गज नेता बने प्रस्तावक; कल होगा ऐलान

नेकां नेता ने यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘मैंने पहले ही कहा था कि हम इन ‘एग्जिट पोल’ (चुनाव बाद के सर्वेक्षणों) से सिर्फ अपना समय बर्बाद कर रहे हैं। लेकिन किसी ने नहीं सोचा होगा कि ‘एग्जिट पोल’ इतने गलत साबित होंगे। अगर 18 की जगह 20 या 20 की जगह 22 होता तो हम समझ सकते थे, लेकिन हुआ ये कि 30 की जगह 60 हो गया और 60 की जगह 30 हो गया।’’

ये भी पढ़ें :  टकराव से कोई फायदा नहीं... केंद्र सरकार पर क्यों उमड़ा उमर अब्दुल्ला का प्यार?

हरियाणा में अधिकतर ‘एक्जिट पोल’ में कांग्रेस को बहुमत मिलता दिखाया गया था। अब्दुल्ला ने कहा, ‘‘कांग्रेस को गहराई से मंथन करना चाहिए और अपनी हार के कारण का विश्लेषण करना चाहिए।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मेरा काम नेकां को संचालित करना है और यहां गठबंधन की मदद करना है, जो मैं करूंगा।’’ नेकां और कांग्रेस जम्मू कश्मीर में गठबंधन सरकार बनाने वाली हैं। वर्ष 2019 में अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद जम्मू कश्मीर में यह पहला चुनाव है।

ये भी पढ़ें :  उमर अब्दुल्ला को राज्यसभा चुनाव में लगा बड़ा झटका, कौन हैं सतपाल शर्मा? जिसने तोड़े 4 MLA

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment