शिवानी शेरके, न्यूज राइटर, रायपुर, 24 जुलाई 2024
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी में कांग्रेस आज विधानसभा को घेरने वाली है, जिसमे बिगड़ती कानून व्यवस्था के मुद्दे पर बड़ा प्रदर्शन होगा। बतया जा रहा है की PCC प्रभारी सचिन पायलट की अगुवाई में भी प्रदर्शन होगा, जिसके लिए वे आज सुबह 9 बजे दिल्ली से रायपुर पहुंचेंगे। बता दे की सचिन पायलेट आज दोपहर 12 बजे विधानसभा के घेराव में शामिल होंगे।
जानकारी के अनुसार कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत भी शामिल हो रहे है, PCC चीफ दीपक बैज के नेतृत्व में बड़ा शक्ति प्रदर्शन किया जायगा, बता दे की 25 हजार लोगों को जुटाने का PCC ने लक्ष्य रखा है। कांग्रेस कार्यकर्ता ने कहा की सभी स्थानों से मण्डी गेट पहुंचेंगे। बताया जा रहा है की लोधीपारा के पास कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस रोकेगी।


