2 घंटे तक निगम कमिश्नर IAS आकांक्षा राणा फंसीं, पार्षद के बेटे की शादी का होर्डिंग हटाने पर मचा बवाल

झांसी
यूपी के झांसी में पार्षद के बेटे की शादी की होर्डिंग हटाने का मामला देर शाम उस समय गरमा गया जब पार्षदों ने हंगामा करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया. उन्होंने नगर निगम ऑफिस गेट पर कब्जा कर अधिकारियों व कर्मचारियों को अंदर जाने व बाहर आने से रोक दिया।

इसके चलते नगर आयुक्त भी ऑफिस में लगभग दो घंटे तक फंसी रहीं, बाद में पुलिस की मदद से उन्हें सुरक्षा घेरे में निकाला गया. पार्षदों ने चेतावनी दी है कि अगर समस्याओं का समाधान न हुआ तो कल से अधिकारियों को फिर ऑफिस अरेस्ट किया जाएगा।

ये भी पढ़ें :  Noida Smart Garbage System: देश में पहली बार नोएडा में शुरू हुई स्मार्ट कचरा व्यवस्था, हाई-टेक सिटी को मिली नई पहचान

झांसी के नवाबाद थाना क्षेत्र के बीकेडी चौराहे के पास एक पार्षद के बेटे की शादी की होडिंग अवैध रूप से लगी थी. जिसको नगर निगम ने 9 मार्च को हटवा दिया. जब इसकी जानकारी पार्षदों को हुई तो वह आक्रोशित हो गए।

गेट पर कब्जा और नगर आयुक्त को घेरा
भाजपा व अन्य दलों के दो दर्जन से ज्यादा पार्षद दोपहर 4 बजे नगर निगम गेट पर धरने पर बैठ गए और नारेबाजी शुरू कर दी. इस दौरान उन्होंने किसी को गेट के अंदर-बाहर नहीं जाने दिया।

ये भी पढ़ें :  निर्यात की संभावनाओं को नई उड़ान देगा ट्रेड शो: नंद गोपाल नंदी

पार्षदों ने छीनी गाड़ी की चाबी
ऑफिस पहुंचे सहायक नगर आयुक्त गौरव कुमार को पार्षदों ने वापस लौटा दिया और उनकी सरकारी गाड़ी की चाबी निकाल ली. अपने चेम्बर में मौजूद नगर आयुक्त आकांक्षा राणा भी वहीं फंस गईं।

पुलिस ने सुरक्षा घेरे में बाहर निकाला
शाम 6 बजे के बाद भी ब पार्षद हटने को तैयार नहीं हुए तो पुलिस बुलाई गयी और पुलिस की मदद से नगर आयुक्त को ऑफिस से कड़ी सुरक्षा के बीच बाहर निकाला गया।

ये भी पढ़ें :  भारत की स्वाधीनता के पक्षधर थे भगवान बिरसा मुंडाः सीएम योगी

प्रस्तावों पर काम न होने से नाराज हैं पार्षद

भाजपा पार्षद दिनेश प्रताप बुंदेला ने आरोप लगाया कि पार्षदों के प्रस्तावों पर काम न होने से जनता में उनकी छबि खराब हो रही है. नगर आयुक्त मनमानी कर रहीं हैं.

वहीं जब नगर निगम आयुक्त आकांक्षा राणा से बात की तो उन्होंने कहा सभी काम कराये जा रहे हैं, अगर कोई समस्या है तो आएं और बात करें।

Share

Leave a Comment