बकाया संपत्ति कर पर निगम का शिकंजा, व्यावसायिक परिसरों में तालाबंदी

रायपुर

राजधानी के जोन क्रमांक 10 में बकाया संपत्ति कर की वसूली को लेकर नगर निगम ने सख्त कदम उठाया है। कई वर्षों से संपत्ति कर जमा नहीं करने वाले बड़े बकायादारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनके संस्थानों को सील की गई है। इस कार्रवाई के बाद बकायादारों में हड़कंप मच गया है।

ये भी पढ़ें :  छत्तीसगढ़-कोरबा में तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराने से लगी भीषण आग, ड्राइवर को पुलिस ने बचाया

नगर निगम ने पूर्व में संबंधित बकायादारों को डिमांड बिल, डिमांड नोटिस एवं अंतिम नोटिस जारी किया था। इसके बावजूद निर्धारित समय सीमा तक संपत्ति कर जोन कार्यालय में जमा नहीं किया गया। इसके बाद निगम प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए बकायादारों के व्यावसायिक परिसरों को ताला लगाकर सीलबंद करने की कार्रवाई की।

ये भी पढ़ें :  31 मार्च डेडलाइन: प्रॉपर्टी टैक्स नहीं भरा तो कुर्की और सीलबंदी तय, 17% जुर्माना भी लगेगा

नगर निगम अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया है कि बकाया कर जमा नहीं करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी। प्रशासन ने सभी करदाताओं से अपील की है कि वे समय पर संपत्ति कर जमा कर अनावश्यक कार्रवाई से बचें।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment