जयपुर में भूमाफिया पर शिकंजा, 9 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज

 जयपुर

राजस्थान की राजधानी जयपुर में भूमाफिया के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है. जिसमें पुलिस ने जमीन से जुड़े कथित धोखाधड़ी के मामले में सख्त कदम उठाए हैं. जयपुर के मानसरोवर थाने में दर्ज इस मामले में प्रमोद शर्मा सहित कुल 9 लोगों को नामजद किया गया है. पुलिस के अनुसार मामला बदरवास क्षेत्र की एक बेशकीमती जमीन से जुड़ा है जहां अवैध कब्जा और धोखाधड़ी के आरोप सामने आए हैं.

ये भी पढ़ें :  राजस्थान-बीकानेर में केंद्रीय और जिला खाद्य सुरक्षा दल का छापा, 4000 लीटर संदिग्ध घी सीज कर भेजे सैंपल

जमीन कब्जे और साजिश के आरोप
परिवादी की शिकायत के आधार पर आरोप है कि आरोपियों ने मिलकर जमीन पर अवैध कब्जा किया और धोखाधड़ी को अंजाम दिया. एफआईआर में आपराधिक साजिश धमकी और कब्जे जैसे गंभीर आरोप शामिल बताए जा रहे हैं.

पुलिस ने मुख्य आरोपी प्रमोद शर्मा को पूछताछ के लिए नोटिस जारी किया था. उन्हें अपना पक्ष रखने के लिए थाने बुलाया गया था लेकिन नोटिस के बाद से ही वह फरार बताए जा रहे हैं. पुलिस की पहुंच से बाहर होने के बाद उनकी तलाश तेज कर दी गई है.

ये भी पढ़ें :  बहराइच हुई हिंसा के आरोपियों के शस्त्र लाइसेंस निरस्त

तलाश के लिए बनाई गई विशेष टीम
प्रमोद शर्मा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने एक विशेष टीम का गठन किया है. अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की लोकेशन ट्रेस करने और उसे जल्द पकड़ने के प्रयास जारी हैं. कार्रवाई से पहले प्रमोद शर्मा अपने जन्मदिन कार्यक्रम को लेकर चर्चा में थे. उनके घर पर समर्थकों की भीड़ जुटी थी लेकिन बाद में उन्होंने कार्यक्रम स्थगित करने की जानकारी दी.

ये भी पढ़ें :  जयपुर में आज भाजपा के वरिष्ठ नेता नरेंद्र सिंह तोमर के छोटे बेटे का विवाह समारोह

पुलिस बोली जांच जारी
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू की जांच की जा रही है. अन्य आरोपियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है और जांच के आधार पर आगे सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment