ChatGPt का नया इमेज जनरेटर टूल छाया, Grok चैटबॉट से बनाएं Ghibli स्टाइल इमेज

नई दिल्ली

ChatGPt का नया इमेज जनरेटर टूल इंटरनेट पर काफी पॉपुलर हो रहा है। इसकी मदद से यूजर स्टूडियो Ghibli स्टाइल इमेज जनरेट कर सकते हैं। साथ ही अन्य इफेक्ट जनरेट कर सकते हैं। हालांकि ओपनएआई के इस फीचर के लिए सब्सक्रिप्शन की जरूरत होती है। ऐसे में कई यूजर इस वायरल जापानी स्टाइल ट्रेंड का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में एलन मस्क के xAI के Grok चैटबॉट की तरफ से Ghibli स्टाइल इमेज बनाने की सुविधा दी जा रही है। इसके लिए किसी तरह के सब्सक्रिप्शन की जरूरत नहीं होती है। बता दें कि चैटजीपीटी का मंथली सब्सक्रिप्शन 20 डॉलर में आता है।

ये भी पढ़ें :  शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या से छुटकारा दिलाएंगे खास फूल, शनिवार को पूजा करने से शनि देव होते हैं प्रसन्न

कैसे Grok से बनाएं Ghibli स्टाइल इमेज

    सबसे पहले Grok वेबसाइट या ऐप को ओपन करें। इसके बाद आपको सीधे X ऐप पर जाना होगा या फिर Grok आइकन पर क्लिक करना होगा।
    अगर आप एक बार Grok पेज को स्टार्ट करते हैं, तो चेक करें यह Grok 3 मॉडल होना चाहिए।
    आपको अपनी पसंद के फोटो को पेपर इमेज आइकन पर क्लिक करके अपलोड करना होगा, जो कि बॉटम लेफ्ट कॉर्नर में मौजूद होगा।
    इसके बाद आपको एक टेक्स्ट प्रॉम्ट को लिखना होगा। इसके बाद Grok से कहना होगा कि 'Ghiblify' the image
    इसके बाद इमेज जनरेट हो जाएगी। अगर आपको यह इमेज पसंद नहीं आती है, तो आप Grok पर इमेज पर को री-जनरेट कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें :  अक्षय कुमार का सराहनीय कदम, 700 स्टंट आर्टिस्ट्स का कराया बीमा

Ghibli इमेज ट्रेंड क्या है?

OpenAI ने हाल ही में ओपनएआई ने GPT-4o के लिए इमेज जनरेशन टूल विकसित किया है, जो यूजर्स को Ghibli स्टाइल इमेज बनाने की सुविधा देता है। बता दें कि Ghibli जापान का एक आर्ट फॉर्म है। इस इमेज को चैटजीपीटी की मदद से बनाया जा सकता है। सोशल मीडिया यूजर अपनी फोटो को स्टूडियो घिबली एनिमेशन में बदलकर शेयर कर रहे हैं। इसकी मदद से यूजर अपनी फोटो को पॉपुलर जापानी एनीमेशन में बदल रहे हैं। यह ट्रेंड सोशल मीडिया पर खासा पॉपुलर है। ओपनएआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन ने भी अपनी X प्रोफाइल तस्वीर को घिबली इमेज से बदल दिया है।

ये भी पढ़ें :  टीवी पर लौटी तुलसी, देखकर दर्शकों के निकले आंसू, आई अपनों की याद, पुरानी यादें ताजा करता है 'क्योंकि...

Ghibli स्टाइल स्टूडियो क्या है?

स्टूडियो घिबली एक जापानी एनिमेशन फिल्म स्टूडियो है, जिसकी स्थापना 1985 में मियाजाकी हायाओ, ताकाहाता इसाओ और सुजुकी तोशियो ने की थी। यह कंपनी अपनी अपनी हाई क्वॉलिटी फोटो बनाने के लिए जानी जाती है, जिसमें हाथ से बनाई गई एनिमेशन इमेज शामिल थी।

घिबली इमेज ट्रेंड का मतलब

घिबली इमेज ट्रेंड में यूजर्स अपनी फोटो को AI टूल्स जैसे चैटजीपीटी के जरिए स्टूडियो घिबली स्टाइल में बदल रहे हैं, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। यह ट्रेंड टेक्नोलॉजी और आर्ट का मेल है।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment