CSK vs DC: संजू ने 5 साल बाद IPL में जड़ा शतक; चेन्नई ने दिया 213 रनों का लक्ष्य

चेन्‍नई.
चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ संजू सैमसन के शतक की बदौलत 20 ओवर में दो विकेट खोकर 212 रन बनाए हैं। संजू ने चेन्नई के लिए सर्वाधिक 113 रन बनाए। दिल्ली की ओर से अक्षर पटेल ने एक विकेट लिया। चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत अच्छी रही है। संजू सैमसन और ऋतुराज गायकवाड़ के बीच पहले विकेट के लिए 62 रन की साझेदारी हुई।

कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने 18 गेंद में 15 रन बनाए। आयुष म्हात्रे 36 गेंद में 59 रन बनाकर रिटायर्ड आउट हुए। संजू सैमसन और शिवम दुबे क्रीज पर मौजूद हैं। चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल 2026 का 18वां मुकाबला शनिवार को एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी है। कैपिटल्स ने शुरुआती एकादश में आकिब नबी को मौका दिया है, जबकि सुपरकिंग्स की टीम में डेवाल्ड ब्रेविस की वापसी हुई है। टीम ने मैट हेनरी की जगह गुरजपनीत सिंह को मौका दिया है।

ये भी पढ़ें :  बुमराह-आकाश ने किया कमाल, टल गया फॉलोऑन, भारत का स्कोर है 252/9

आयुष म्‍हात्रे ने ठोका अर्धशतक
आयुष म्‍हात्रे ने 27 गेंदों पर अर्धशतक जड़ दिया है। अपनी इस पारी में वह 3 चौके और 4 छक्‍के लगाए। उनके और संजू सैमसन के बीच 80 से ज्‍यादा रनों की साझेदारी पूरी हो गई है। इस बीच संजू सैमसन अपने शतक की ओर बढ़ गए हैं। 

ये भी पढ़ें :  नक्सलियों के खिलाफ चलाए गए सर्चिंग ऑपरेशन में मिली बड़ी सफलता, 9 जिंदा बमों को किया डिफ्यूज

10 ओवर का खेल समाप्‍त
संजू सैमसन फिफ्टी लगाने के बाद और खतरनाक हो रहे हैं। 10 ओवर के बाद चेन्‍नई को स्‍कोर 1 विकेट के नुकसान पर 88 रन है। संजू 61 और आयुष 11 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों की नजर एक साझेदारी पर है। 

संजू सैमसन की फिफ्टी
संजू सैमसन ने 26 गेंदों पर फिफ्टी जड़ दी है। अपनी पारी में वह 9 चौके लगा चुके हैं। 19वें सीजन में संजू का यह पहला अर्धशतक है। टी20 विश्‍व कप में कमाल की बल्‍लेबाजी करने वाले संजू आईपीएल 2026 के पहले 3 मुकाबलों में कुछ खास नहीं कर पाए थे। 

ये भी पढ़ें :  त्योहारों में खुशियों की दोहरी सौगात: GST बचत उत्सव से महंगाई पर लगाम, बोले PM मोदी

कप्‍तान ने कप्‍तान को किया आउट
पावरप्‍ले समाप्‍त होने के बाद कप्‍तान ने कप्‍तान को आउट किया। 7वें ओवर की दूसरी गेंद पर अक्षर पटेल ने रुतुराज गायकवाड़ को पथुम निसांका के हाथों कैच आउट कराया। रुतुराज ने 18 गेंदों पर 15 रन की धीमी पारी खेली। अब आयुष म्‍हात्रे बल्‍लेबाजी करने के लिए आए हैं। 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment