David Miller का खुलासा: भारत के ‘ब्रह्मास्त्र’ को ऐसे किया बेअसर, जीत की बताई असली रणनीति

नई दिल्ली
भारत के खिलाफ टी20 विश्व कप 2026 सुपर 8 मुकाबले में स्पिनर वरूण चक्रवर्ती को साउथ अफ्रीका की टीम ने कैसे बेअसर किया? इस रणनीति के बारे में आक्रामक बल्लेबाज डेविड मिलर ने मैच के बाद बताया, जो प्लेयर ऑफ द मैच भी रहे। उन्होंने कहा कि इसके लिये बस शांत दिमाग, सीमित मूवमेंट और मजबूत इरादे की जरूरत थी। दक्षिण अफ्रीका ने भारत को रविवार को इस अहम मुकाबले में 76 रन से हराया।

फॉर्म में चल रहे वरुण चक्रवर्ती भारत के 'ट्रंपकार्ड' माने जा रहे थे, लेकिन उन्होंने चार ओवरों में 47 रन दिये। मिलर (35 गेंदों में 63 रन) और डेवाल्ड ब्रेविस (29 गेंदों में 45 रन ) ने उनकी गेंदों की जमकर धुनाई की। मिलर ने मैच के बाद पत्रकारों से कहा ,'' मुझे लगता है कि यह पक्का करने के बारे में है कि अगर वह खराब गेंद डालता है तो हम उसे दूर खेल सकें। गेंद ज्यादा स्पिन भी नहीं हो रही थी तो यह सही रणनीति थी। एक बार फिर हमें लगा कि उस पर दबाव बनाना जरूरी है, क्योंकि वह हर विरोधी टीम के लिये खतरा साबित होता है। हमने इस पर बात की थी।''

ये भी पढ़ें :  न्यूजीलैंड ने किया सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान, इन दो महिला खिलाड़ियों को पहली बार जगह

अपनी पारी के बारे में मिलर ने कहा कि उन्होंने 'बेसिक्स' पर अमल किया जिससे अब तक उन्हें सफलता मिलती आई है। उन्होंने कहा ,'' यह सुनिश्चित करना था कि आप सरल चीजों पर और अपनी तैयारियों के बेसिक्स पर अडिग रहें। मेरा यही इरादा था। मेरी श्वास, विकेटों के बीच दौड़ , सीमित मूवमेंट , ये सब छोटी छोटी बातें हैं लेकिन मैं इन पर फोकस करता हूं।''

ये भी पढ़ें :  हरमनप्रीत सिंह को एफआईएच प्लेयर ऑफ द ईयर, पीआर श्रीजेश को सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर चुना गया

इस जीत के बारे में उन्होंने कहा ,'' भारत को हराया जा सकता है। भारतीय टीम बेहतरीन है लेकिन हम इस तरह के टूर्नामेंट में सुनिश्चित करना चाहते हैं कि सरल चीजों पर ध्यान दें और लक्ष्य से भटके नहीं। हमारी टीम काफी परिपक्व है और हमने साथ में काफी क्रिकेट खेला है।''

Share

Leave a Comment