पेड़ से लटका मिला युवक का शव, ग्रामीणों में मचा हड़कंप

दुर्ग

पाटन थाना क्षेत्र के पंदर ग्राम पंचायत में युवक का पेड़ से लटका शव मिला है. मृतक की पहचान अरुण कुमार साहू (24 वर्षीय) के रूप में हुई है. घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है. ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है.

ये भी पढ़ें :  Chhattisgarh Ramayan Mahotsav : राम मार्चपास्ट, सामूहिक हनुमान चालीसा... रायगढ़ में यूं हुआ राष्ट्रीय रामायण महोत्सव का आगाज

जानकारी के मुताबिक, पन्दर ग्राम पंचायत के खेल मैदान में बरगद पेड़ पर फांसी से लटका हुआ युवक मिला है. मृतक अरुण कुमार साहू (24 वर्षीय) ग्राम कुम्हली, जामगांव का रहने वाला था. ग्रामीणों के अनुसार मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा. घटना की खबर गांव में फैलते ही लोगों की भीड़ घटनास्थल पर लग गई है.

ये भी पढ़ें :  देखें Video..कलेक्टर कांफ्रेंस के बाद CM साय बोले-‘अच्छा काम करेंगे, तो पुरस्कृत किया जाएगा और गलत काम करेंगे तो..’

सूचना के बाद पाटन पुलिस मौके पर पहुंची है. मौके से एक बाइक और कुछ दैनिक सामाग्री (पर्स, मेजरिंग टेप, माचिस) बरामद किया गया है. शव को फंदे से नीचे उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है.

Share

Leave a Comment