कैंसर सर्जरी के बाद दीपिका कक्कड़ की दर्दभरी वापसी, रो-रोकर टूटी एक्ट्रेस

मुंबई

 एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ इब्राहिम पिछले 6 महीने से ना सिर्फ लिवर कैंसर से लड़ रही है, बल्कि बाकी लोगों को भी मुश्किल हालातों से लड़ने के लिए प्रेरित कर रही हैं। अच्छी बात यह है कि इस हालात में परिवार उनका पूरा साथ दे रहा है। हाल ही में सर्जरी के बाद उनका पहला PET स्कैन हुआ, जिस दौरान वह थोड़ी डरी हुई नजर आई। इस दौरान उनके पति शोएब इब्राहिम ने उन्हें हौसला दिया।

ये भी पढ़ें :  5 फरवरी का राशिफल: ग्रहों की चाल से बदल सकती है इन राशियों की किस्मत

शोएब इब्राहिम ने यूट्यूब पर व्लॉग वीडियो के जरिए नई अपडेट सांझा की। इस वीडियो में दिखाया गया कि सर्जरी के बाद दीपिका का PET स्कैन किया गया, जिससे पहले ब्लड टेस्ट करवाए गए। इस दौरान दीपिका की अंखों में आंसू नजर आए, ऐसे में शोएब ने उन्हें हिम्मत देते हुए कहा-  'आप कितने भी स्ट्रॉन्ग हो लेकिन ऐसे वक्त पर डर लगता ही है. तो दीपिका भी कहती हैं हां थोड़ा सा डर लगता है.' फिर शोएब कहते हैं- सब अच्छा होगा।

ये भी पढ़ें :  Axar Patel Wedding : अक्षर पटेल बने दूल्हा, लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड मेहा पटेल के साथ लिए सात फेरे

वीडियो में बताया गया कि टेस्ट से पहले दीपिका को 4 घंटे फास्टिंग पर रहना था और बेटे रुहान से भी दूर रहना था। अस्पताल आने पर दीपिका ने रोते हुए कहा- यहां बैठकर 6 महीने की सारी बातें याद आ जाती हैं। वह  इस दौरान काफी भावुक हो गई। ऐसे में शोएब ने उन्हें संभालते हुए बताया कि कुछ दिन बाद  दीपिका की रिपोर्ट आएगी, उन्हें उम्मीद है कि सब ठीक होगा।

ये भी पढ़ें :  CAA-दिल्ली दंगों पर बनी फिल्म को हाईकोर्ट से मिली क्लीन चिट, सभी याचिकाएं खारिज

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment