Delhi Murder Case : साहिल खान ने साक्षी के पूरे शरीर में 30 से अधिक बार घोंपे चाकू, पत्थर से कुचला सिर… बर्बर हत्या से दहल उठी दिल्ली

 

देवाशीष शर्मा, न्यूज राइटर, नई दिल्ली, 29 मई, 2023

देश की राजधानी दिल्ली में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। शाहबाद डेरी थाना इलाके में एक युवक ने नाबालिग लड़की को चाकू से गोदने के बाद पत्थर से कुचलकर मार डाला। पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। नाबालिग की हत्या का आरोप साहिल नाम के युवक पर लगा है।

जानकारी के अनुसार, आरोपी साहिल और नाबालिग लड़की की दोस्ती थी। रविवार को गली में साहिल और लड़की के बीच कहासुनी हो गई थी। कहासुनी के बाद आरोपी साहिल हैवान बन गया। उसने नाबालिग पर चाकू और पत्थर से वार किए। नाबालिग पर 30 से अधिक वार किए गए।

इस दौरान गली में आरोपी साहिल नाबालिग को चाकू से गोदता रहा, लेकिन किसी ने बीच-बचाव करने की हिम्मत नहीं जुटाई। आरोपी लड़की पर हमला करने के बाद आराम से फरार हो गया। घायल लड़की को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान नाबालिग ने दम तोड़ दिया।

ये भी पढ़ें :  Delhi : जिम के ट्रेडमिल पर वर्कआउट कर रहे इंजीनियर की करेंट लगने से मौत, जिम संचालक गिरफ्तार

 

दिल्ली पुलिस ने बताया कि आरोपी साहिल और नाबालिग लड़की के बीच दोस्ती थी। हाल में ही दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसी खुन्नस में आरोपी साहिल ने नाबालिग लड़की की हत्या करने का प्लान बना लिया। आरोपी ने रविवार को मौका मिलते ही गली में नाबालिग लड़की पर चाकू से ताबड़तोड़ वार शुरू कर दिए। नाबालिग को बचने तक का मौका नहीं मिला।
सामने आए सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि आरोपी साहिल को गली से जा रहे एक युवक ने रोकने का प्रयास भी किया। लेकिन वह नहीं रुका। उसने युवक को भी भगा दिया। आरोपी ने लड़की की खोपड़ी में चाकू से वार शुरू कर दिए। ताबड़तोड़ हमले में लहूलुहान नाबालिग नीचे गिर गई। इसके बाद आरोपी युवक ने पत्थर उठाया और मारना शुरू कर दिया। उसपर कई बार हमला किया।

ये भी पढ़ें :  72 साल की उम्र में सीताराम येचुरी का निधन, एम्स में ली अंतिम सांस

सीना चौड़ा करके निकला साहिल

इसके बाद आरोपी युवक गली में मौजूद भीड़ के बीच सीना चौड़ा करते हुए निकल गया। हालांकि इसके बाद फिर से बेजान हुई नाबालिग पर फिर से पत्थर से हमला किया। जब आरोपी साहिल को नाबालिग लड़की के शरीर में कोई हरकत नहीं दिखाई दी तो वह चिल्लाते हुए निकल गया।
वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवती को अस्पताल में भर्ती कराया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही नाबालिग लड़की के पिता की तहरीर पर हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी।

ये भी पढ़ें :  राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर जयंती समारोह 13 अगस्त मंगलवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया जायगा

दिल्ली के ADCP आउटर-नॉर्थ राजा बंथिया ने शहाबाद हत्या मामले पर कहा कि लड़का और लड़की एक दूसरे को पहले से जानते थे लेकिन कबसे जानते थे यह जांच का विषय है। हमारे पास अभी ज़्यादा जानकारी नहीं आई है, हम इसमें जानकारी इकट्ठा कर रहे हैं। 6 टीमें जांच के लिए बनाई गई है। अपराधी को पकड़ने की कोशिश जारी है। चाकू से 30 से ज़्यादा वार किए गए हैं।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment