हार के बावजूद श्रीलंका के पास सुपर 4 में जगह, अफगानिस्तान को जीत के साथ ही चांस मिलेगा

नई दिल्ली
अफगानिस्तान को श्रीलंका के खिलाफ गुरुवार 18 सितंबर को एशिया कप 2025 के ‘करो या मरो’ के ग्रुप मुकाबले में आक्रामक खेल दिखाना होगा। वहीं, श्रीलंका की टीम चाहेगी कि जीत के साथ सुपर 4 के लिए क्वालीफाई किया जाए। हालांकि, श्रीलंका की टीम बिना जीते भी सुपर 4 का टिकट हासिल कर सकती है, लेकिन इसके लिए टीम को ध्यान में रखना होगा कि अफगानिस्तान से 70 रन या 50 गेंद शेष रहते ना हारे।

उधर, बांग्लादेश से हार झेलने के बाद अफगानिस्तान को सुपर चार में जगह बनाने के लिये श्रीलंका को हर हालत में हराना होगा । इसमें जीतने पर उसके श्रीलंका और बांग्लादेश के समान चार अंक होंगे, लेकिन उसका रन रेट (2.150) बांग्लादेश (माइनस 0.270) से बेहतर है, जिसके सारे लीग मैच खत्म हो चुके हैं। टी20 विश्व कप 2024 सेमीफाइनल में पहुंचने के बाद राशिद खान की कप्तानी वाली टीम से काफी उम्मीदें हैं, लेकिन एशिया कप में अभी तक वह अपेक्षा के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर सकी है।

ये भी पढ़ें :  U19 वर्ल्ड कप: श्रीलंका ने टीम का किया ऐलान, कप्तान और उप-कप्तान से उठा पर्दा

अफगानिस्तान को बांग्लादेश के खिलाफ मंगलवार की रात 155 रन का लक्ष्य हासिल करना था, लेकिन वह नाकाम रही। राशिद ने मैच के बाद कहा था, ‘‘हम उस तरह का आक्रामक क्रिकेट नहीं खेल पाये हैं, जिसके लिये हम मशहूर हैं। हमने खुद पर काफी दबाव बनने दिया। हमारे गेंदबाजों ने उन्हें 160 रन के नीचे रोक दिया, लेकिन बल्लेबाजों ने गैर जिम्मेदाराना शॉट खेले। टी20 क्रिकेट में कई बार पहले छह ओवर में ही मैच हाथ से निकल जाता है, लेकिन आपको वापसी करनी होती है।’’

ये भी पढ़ें :  T20 वर्ल्ड कप में श्रीलंका का धमाका! ओमान को 105 रनों से कुचला, टूर्नामेंट की सबसे बड़ी जीत

वहीं, अपने दोनों मैच जीत चुकी श्रीलंकाई टीम भी बेहतर बल्लेबाजी करना चाहेगी। कप्तान चरित असलांका ने स्वीकार किया कि उन्हें हार से चोटिल अफगानिस्तान के खिलाफ अधिक पेशेवर प्रदर्शन करना होगा। उन्होंने कहा ,‘‘ हम पेशेवर हैं और हमें बेहतर खेलना होगा।’’ उनके बल्लेबाजों को अफगानिस्तान के स्पिनरों से कड़ी चुनौती मिलेगी जबकि अफगानिस्तान को भी उनके रहस्यमयी स्पिनर वानिंदु हसरंगा को खेलना होगा। श्रीलंका के शीर्षक्रम के बल्लेबाज पाथुम निसांका, कुसल मेंडिस और कामिल मिशारा भी अच्छे फॉर्म में हैं। मैच भारतीय समयानुसार रात 8 बजे शुरू होगा।
टीमें इस प्रकार हैं

ये भी पढ़ें :  टेनिस स्टार स्टीफंस और पूर्व अमेरिकी फुटबॉलर अल्टिडोर ने चार साल का वैवाहिक बंधन तोड़ा

श्रीलंका: चरित असलांका (कप्तान), पथुम निसांका, कुसल मेंडिस, कुसल परेरा, नुवानिदु फर्नांडो, कामिंडु मेंडिस, कामिल मिशारा, दासुन शनाका, जेनिथ लियानगे, चमिका करुणारत्ने, डुनिथ वेलालेज, वानिंदु हसरंगा, महीश थीक्षाना, दुष्मंथा चमीरा, बिनुरा फर्नांडो, नुवान तुषारा, मथीशा पथिराना।

अफगानिस्तान: राशिद खान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, दरविश रसूली, सेदिकुल्लाह अटल, अजमतुल्लाह उमरजई, करीम जनत, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नायब, शराफुद्दीन अशरफ, मोहम्मद इशाक, मुजीब उर रहमान, अल्लाह गजनफर, नूर अहमद, फरीद मलिक, नवीन-उल-हक, फजलहक फारूकी।

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment