धीरेंद्र शास्त्री का संदेश: ‘माला के साथ भाला भी जरूरी, मठों से निकलकर धर्म की रक्षा करेंगे’

छतरपुर 

बागेश्वर धाम में 301 कन्या विवाह महोत्सव के दौरान  सवा लाख हनुमान चालीसा पाठ किया जा रहा है। इस दौरान पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि सीताराम-सीताराम करने भर से धर्म नहीं बचेगा, बल्कि माला और भाला रखना होगा। 

उन्होंने कहा- 12 देशों के बाद अब अमेरिका में भी बागेश्वर धाम का सुंदरकांड मंडल बनेगा। इस साल यूरोप के 8 देशों में भी बनाएंगे। सुंदर कांड मंडल बनाने के बाद हम शस्त्र और शास्त्र का भी प्रशिक्षण देंगे। बेटियों को जूडो कराटे सिखाएंगे।

ये भी पढ़ें :  धीरेंद्र शास्त्री ने धर्मांतरण पर किया जोरदार जवाब, कहा- हम हिन्दुओं के रक्षक हैं

दाढ़ी तब बनाएंगे जब बेटियों का विवाह हो जाएगा

धीरेंद्र शास्त्री ने कहा- हम दाढ़ी तब बनाएंगे जब बेटियों का विवाह हो जाएगा। हम एक जाप कर रहे हैं। एक टाइम फलाहार और दूसरे टाइम दवा कर खा रहे हैं। बेटियों का विवाह बहुत ही पुण्य का काम है। हमारी समिति और शिष्यमंडल ने ये जिम्मेदारी उठाई है।

यूपी के मऊ से भी पाठ के लिए 300 सदस्य पहुंचे हैं

हनुमान चालीसा पाठ के लिए उत्तर प्रदेश के मऊ से श्री हनुमत कृपा सेवा समिति के 300 सदस्य पहुंचे हैं। समिति के सदस्यों ने बताया कि 7100 सदस्यों की ओर से 21 बार पाठ होना है। इसमें राष्ट्रीय मुस्लिम मंच के संयोजक मोहम्मद फैज खान भी शामिल हैं।

ये भी पढ़ें :  'हिंदुओं को चादर चढ़ाते देख पीड़ा होती है', धीरेंद्र शास्त्री ने धर्मांतरण पर जताया आक्रोश

15 फरवरी को सात फेरे, बारात और विदाई होगी

शुक्रवार से मेहंदी और हल्दी रस्म होना है। दूसरे दिन संगीत होगा। 15 फरवरी को सात फेरे, बारात और विदाई होगी। इससे पहले, सुबह 8 बजे से 11 बजे तक सुंदर कांड पाठ किया गया था। दोपहर 12 बजे से सवा लाख हनुमान चालीसा का पाठ किया जा रहा है। पाठ से पहले पूजन किया गया।

ये भी पढ़ें :  लाड़ली बहना योजना में बड़ी छंटनी की तैयारी, दिवाली से पहले अपात्र महिलाओं के नाम होंगे बाहर

शाम को भागवत कथा होगी और रात में हवन किया जाएगा। सेवादार कमल अवस्थी ने बताया कि ऑनलाइन हवन में करीब 5 लाख लोगों के जुड़ने की उम्मीद है। कल मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव मंडप कार्यक्रम में बेटियों को आशीर्वाद देने आएंगे।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment