डीएम का बड़ा फैसला, संभल में बाहरी लोगों के प्रवेश पर 10 दिसंबर तक रोक

संभल
संभल में शाही जामा मस्जिद के सर्वे को लेकर हुए पथराव और हिंसा के बाद प्रशासन ने 10 दिसंबर तक बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी है। संभल में न तो किसी बाहरी की एंट्री होगी, न ही कोई सोशल एक्टिविस्ट और नेता ही यहां जा सकेंगे। डीएम राजेंद्र पांडिया ने ऐलान किया है कि अब ये रोक 10 दिसंबर तक लागू रहेगी।

ये भी पढ़ें :  नव चयनित 2425 मुख्य सेविकाओं को जिले आवंटित, सभी जिला कार्यक्रम अधिकारियों को तत्काल तैनाती देने के दिये गये निर्देश

डीएम राजेंद्र पांडिया ने आदेश दिया है कि कोई भी शख्स बिना किसी सक्षम अधिकारी को सूचित करे हुए संभल में प्रवेश नहीं कर सकेगा। संभल की जनपद सीमा में बाहरी लोगों की एंट्री पर पहले एक दिसंबर तक बैन लगाया गया था। लेकिन, हालात को देखते हुए इसे और बढ़ाने का फैसला किया गया है। शनिवार को समाजवादी पार्टी के नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल भी संभल जाने वाला था, जिन्हें उनके क्षेत्र और आवास पर ही रोक दिया गया है।

ये भी पढ़ें :  ED अब निलंबित IAS अभिषेक प्रकाश और उनके सहयोगियों की जांच में जुटी

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी प्रतिबंध लगाने पर टिप्पणी की है और सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, "प्रतिबंध लगाना भाजपा सरकार के शासन, प्रशासन और सरकारी प्रबंधन की नाकामी है। ऐसा प्रतिबंध अगर सरकार उन पर पहले ही लगा देती, जिन्होंने दंगा-फसाद करवाने का सपना देखा और उन्मादी नारे लगवाए, तो संभल में सौहार्द-शांति का वातावरण नहीं बिगड़ता।

ये भी पढ़ें :  लखनऊ में रेलवे ट्रैक पर लोहे का मजबूत दरवाजा रखने वाले तीन युवक पुलिस के हत्थे चढ़े

 

Share

Leave a Comment