डोनाल्ड ट्रंप की 28 वर्षीय अधिकारी ने 60 वर्षीय शख्स से की शादी, साझा किया कारण

वॉशिंगटन

अमेरिका के राष्ट्रपति भवन यानी वाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट की उम्र महज 28 साल ही है, लेकिन उनकी शादी 60 वर्ष के निकोलस रिकियो से हुई है। इस शादी को लेकर अकसर चर्चाएं रही हैं क्योंकि दोनों के बीच उम्र का फासला काफी अधिक है। अब इसे लेकर कैरोलिन ने एक पॉडकास्ट में खुलकर बात की है। उन्होंने कहा कि यह असामान्य बात है कि हम दोनों के बीच उम्र का फासला इतना अधिक है। यहां तक कि मेरे पति की उम्र तो मेरी मां से भी अधिक है। उन्होंने कहा कि इस शादी को लेकर मेरे पैरेंट्स को भी शुरुआत में दिक्कतें थीं और वे इसे लेकर सहज नहीं थे।

ये भी पढ़ें :  ' हमे मत बताइए अपने शरीर के साथ क्या करें?', अबॉर्शन पर जोरदार बहस, कमला के तीर से बैकफुट पर ट्रंप

उनसे पॉडकास्ट में पूछा गया कि आपको अपनी उम्र के लड़के नहीं मिले, जो मैच्योर भी हों? इस पर लेविट ने हंसते हुए जवाब दिया कि यदि आप सच्चाई जानना चाहते हैं और ईमानदारी से कहूं तो यही सच है। उन्होंने कहा कि मेरी अपने रियल एस्टेट डिवेलपर पति निकोलस रिकियो से 2022 में मुलाकात हुई थी। हमारी मीटिंग एक म्युचूअल फ्रेंड के माध्यम से हुई थी। उस समय लेविट न्यू हैंपशायर से चुनाव में उतरी थीं, जहां उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। लेविट ने स्वीकार किया कि मेरे पैरेंट्स को इस रिश्ते को स्वीकार करने में समय लगा और शुरुआत में वे इससे असहमत थे। ऐसा इसलिए भी था कि मेरे पति रिकियो की उम्र मेरी मां से भी अधिक है।

ये भी पढ़ें :  मध्यप्रदेश में अप्रैल के आखिरी दिनों में भीषण गर्मी का अलर्ट, भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर समेत कई शहरों में पारा 43 डिग्री के पार पहुंच सकता

प्रेस सचिव लेविट ने कहा कि शुरुआत में इस रिश्ते पर आगे बढ़ने में मुश्किल हुई थी। लेविट ने कहा कि मैंने जब पहली बार रिकियो को देखा तो सोचा कि यह कैसे हो सकता है। उन्होंने कहा कि हमारे पारिवारिक रिश्ते भी काफी अच्छे हैं। हम सभी एक दोस्त की तरह हैं। मेरे पति मेरे पैरेंट्स का बहुत सम्मान करते हैं। हम सभी लोग जब मिलते हैं तो बहुत मस्ती और मजाक भी होता है। उन्होंने कहा कि मेरे पति शानदार व्यक्ति हैं। उनकी उम्र पर जाना ठीक नहीं है। वह सेल्फ मेड इंसान हैं और काफी शानदार हैं। आज हमारा एक सुंदर बेबी है और हम एक अच्छी जिंदगी गुजार रहे हैं।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment