मथुरा में इमारत ढहने से बड़ा हादसा, खुदाई के दौरान टीले पर बने मकान ढहे, 12 मलबे में दबे

मथुरा
उत्तर प्रदेश के मथुरा में इमारत ढहने से बड़ा हादसा हो गया। खुदाई के काम के दौरान कई माकन गिरने की खबर आ रही है। ये मकान टीले पर बने थे। हालांकि सही कारणों का पता नहीं चल पाया है। मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। सभी को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। मौके पर अधिकारी, पुलिस और एनडीआरएफ की टीम पहुंच गई है। मलबा हटाने और फंसे हुए लोगों को निकालने का काम जारी है। जेसीबी भी मौके पर पहुंच गई है और राहत कार्य शुरू कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें :  बांग्लादेश को अमेरिका का गुलाम बनाकर जाएंगे यूनुस? चुनाव से पहले सीक्रेट डील ने मचाई खलबली

अधिकारियों का कहना है कि टीमें फिलहाल मलबे को हटाने और फंसे हुए लोगों का पता लगाने के लिए काम कर रही हैं। सीओ सिटी भूषण वर्मा ने कहा कि हमें सूचना मिली कि मसानी थाना क्षेत्र में एक इमारत ढह गई है। फिलहाल मलबा हटाया जा रहा है। नगर निगम की एक टीम जेसीबी के साथ मौके पर मौजूद है। हम जांच कर रहे हैं कि मलबे में कितने लोग फंसे हुए हैं।

ये भी पढ़ें :  अतिवर्षा और बाढ़ की स्थिति को देखते हुए अधिकारी-कर्मचारी अवकाश पर नहीं जाए - मुख्यमंत्री डॉ. यादव

सूत्रों का कहना है कि खुदाई के दौरान कम से कम छह घर ढह गए हैं। हालांकि मौके पर मौजूद अधिकारियों का कहना है कि अभी कितने मकान गिरे हैं इसका पता लगाया जा रहा है। साथ ही अधिकारियों ने मकान गिरने के कारणों के बारे में कहा कि कारणों की पुष्टि नहीं है। संभावना है कि सुबह चली आंधी के कारण भी ये हो सकता है। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना शाहगंज के माया टीला इलाके के पास हुई।

ये भी पढ़ें :  यूपी पुलिस में बड़ा reshuffle: 23 एडिशनल एसपी के तबादले, नई नियुक्तियों की पूरी लिस्ट जारी

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment