किश्तवाड़ में एनकाउंटर: सुरक्षाबलों ने जैश-ए-मोहम्मद के शीर्ष कमांडर को किया ढेर

किश्तवाड़

जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के छात्रू क्षेत्र में आज सुरक्षाबलों और जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई। जिसमें संगठन का शीर्ष कमांडर मारा गया।

अधिकारियों के अनुसार यह एनकाउंटर तब शुरू हुआ जब सेना ने छात्रू के जंगलों में सर्च ऑपरेशन चलाया। उन्हें दो संदिग्ध आतंकवादियों के इलाके में होने की सूचना मिली थी।

ये भी पढ़ें :  मप्र में 8500 पुलिसकर्मियों की भर्ती का रास्ता साफ, 7500 सिपाहियों, 500 सब इंस्पेक्टर और 500 ऑफिस स्टाफ के पद शामिल

इस ऑपरेशन के दौरान जैश-ए-मोहम्मद का एक शीर्ष कमांडर मारा गया। यह संयुक्त कार्रवाई जम्मू और कश्मीर पुलिस, 2 पैराशूट बटालियन विशेष बल और भारतीय सेना ने की। हालांकि, कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और जारी ऑपरेशन के कारण आतंकवादी का शव अभी तक बरामद नहीं किया जा सका।

सुरक्षा बलों ने पूरे क्षेत्र को घेर लिया है और अन्य आतंकवादियों की मौजूदगी को खत्म करने के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है।

ये भी पढ़ें :  केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मांझी-चालकी के साथ अभिनन्दन भोज में हुए शामिल

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment